(वर्तिका श्रीवास्तव )
आइसक्रीम किसे पसंद नहीं होती? और ये आइसक्रीम तो हर पार्टी की शान है। तो मैंने सोचा कि क्यों न इसे घर पे बनाया जाये। इसे बनाने में बगत कि कम समय लगता है और ये खाने में बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी बनती है। इसे आप अपने घर कि छोटी मोती पार्टियों में भी बना सकते है।
कैरेमल क्रंच बनाने की आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | चीनी | 100 ग्राम |
| 02 | बटर | 1 चम्मच |
| 03 | काजू | 50 ग्राम |
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | फ्रेश क्रीम | 250 ग्राम |
| 02 | दूध | 100 ग्राम |
| 03 | चीनी पाउडर | 100 ग्राम |
| 04 | बटर स्कॉच एसेंस | 2 चम्मच |
| 05 | पीला खाने वाला रंग | 1 चुटकी |
बटर स्कॉच आइसक्रीम बनाने की विधि -
कैरेमल क्रंच बनाने की विधि-
- सबसे पहले गैस पे पैन रखे और उसमे चीनी डाल दे।
- फिर उसे धीमी आंच पे चलाते हुए पिघलाए । (चीनी को हमेशा चलाते रहे नहीं तो चीनी अच्छे से नहीं मिलेगा)
- जब चीनी घुलकर हल्का गोल्डन कलर की हो जाए तो उसमे 1 चम्मच घी डाल दे और उसे मिलाये ।
- फिर उसमे काजू को डाल दे और उसे मिलाये । (अगर आप काजू के जगह कोई और ड्राई फ्रूट डालना चाहते है जैसे बादाम या मूंगफली, आदि तो आप डाल सकते है)
- और अब गैस को बंद कर दे और किसी प्लेट पे हल्का तेल या घी लगाकर उस पर इसे डाल दे।
- और अब उसे फैला दे और उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे।
- ठंडा होने के बाद प्लेट के पीछे हल्का मारे और वो अपने आप छोड़ देगा।
- फिर उसे जीप लॉक बैग में या किसी प्लास्टिक में डालकर बंद कर दे और उसे बेलन या किसी भरी चीझ की मदद से उसे पूरा तोड़ दे।
- तो ये हमारी बटर स्कॉच का कैरेमल क्रंच बनकर तैयार है ।
आइसक्रीम बनाने की विधि-
- सबसे पहले हम क्रीम को एक बड़े कटोरे में निकाल लेंगे (क्रीम को मैंने थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दिया था)। अब उसे थोड़ी देर व्हिप कर ले |जब क्रीम थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो उसमे चीनी पाउडर को डाल दे और उसे फिर से मिला दे। (हमें क्रीम को ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है)
- फिर उसमे 2 चम्मच बटर स्कॉच एसेंस और पिला खाने वाला रंग डाल कर मिला दे।
- फिर उसमे क्रंच और दूध को डाल कर मिला दे (थोड़ा सा क्रंच हम गार्निशिंग के लिए रख लेंगे)
- फिर उसे एयर टाइट कंटेनर में रख दे और ऊपर से थोड़ा सा क्रंच डाल दे।
- अगर आप इसपे फॉयल पेपर या कवर लगाएंगे तो थोड़ा सा डरहोता है उसपे बर्फ की परत आने की। इसलिए हम इसके ऊपर एक बटर पेपर डाल देंगे और और उसे अच्छे से लगा देंगे । फिर हम उसे 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे ।
- 7 से 8 घंटे बाद उसे फ्रिज से निकाले और उसके ऊपर से बटर पेपर निकाल दे ।
- हमारी बटर स्कॉच आइस क्रीम बन गयी है और इसके ऊपर बर्फ की परत भी नहीं आयी है।
- अब इसे हम सर्विंग कटोरे में निकाल लेंगे और थोड़ा सा कैरेमल क्रंच से उसे सजा दे।
- बटर स्कॉच आइसक्रीम बहुत ही अच्छी और स्वादिस्ट बनी है और इसके ऊपर जो कैरेमल क्रंच है वो जब मुँह में आता है तो बहुत ही अच्छा लगता है । तो इस गर्मी के दिनों में इसे जरूर बनाने की कोशिस करे ।
आवश्यक सुझाव:-
- क्रंच बनाने में आप काजू के जगह पे कोई और भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते है ।
- इसे ठंडा होने पे उसे तोड़े और क्रंच तैयार करे।
- क्रीम को ज्यादा व्हिप नहीं करना है ।
- आप क्रीम में चीनी और दूध डालने के बजाये कन्डेंस्ड मिल्क भी डाल ढकते है।
- क्रीम के ऊपर बटर पेपर का इस्तेमाल करे जिससे की आइसक्रीम के ऊपर बर्फ की परत नहीं पड़ेगी।
यदि आप बटरस्कॉच आइसक्रीम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

