( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए छेना रबड़ी रेसिपी लाए हैं। रबड़ी मालपुआ खाने में बेहद टेस्टी होती है। ये बच्चों को भी पसंद आती है। और हां, ये स्पेशल रबड़ी बनाने में भी बेहद आसान है। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी छेना रबड़ी बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि छेना रबड़ी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
छेना रबड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | पनीर | 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ) |
| 02 | दूध | 04 कप |
| 03 | शक्कर | 08 बड़े चम्मच |
| 04 | सिंघाड़े का आटा | 04 बड़े चम्मच |
| 05 | छोटी इलायची | 02 (छीलकर पीस लें) |
| 06 | काजू | 02 छोटे चम्मच (कटे हुए) |
| 07 | बादाम | 02 छोटे चम्मच (कटे हुए) |
छेना रबड़ी बनाने की विधि -
- छेना रबड़ी रेसिपी इन हिंदी के लिये सबसे पहले 4 बड़े चम्मच दूध में सिंघाड़े का आटा मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। बचे हुए दूध को उबाल लें।
- इसके बाद दूध में सिंघाड़े का पेस्ट मिला दें। आंच को मीडियम करके पकाएं।
- जब दूध की मात्रा आधी रह जाए, उसमें पनीर मिला दें। इसके बाद शक्कर मिलाएं और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- 05 मिनट के बाद आंच बंद कर दें और इलायची का पाउडर तथा काजू-बादाम ऊपर से छिड़क दें।
- लीजिए छेना रबड़ी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट रबड़ी Rabri तैयार है। इसे मालपुआ के साथ सर्व करें और चाहें तो खाली रबड़ी का आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप छेना रबड़ी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

