(वर्तिका श्रीवास्तव )
मक्के व गेहू के आटे से बनी क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़। यदि आप बच्चों को बाहर की बिस्कुट नहीं देना चाहते तो आप अपने घर पर ही बनाए क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़ । इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह स्वास्थ के लिए भी बहुत अच्छी है। तो चलिए अब मक्के व गेहूं की कुकीज़ खुद अपने घर बनाना शुरू करते है।
क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | मक्के का आटा | (120 ग्राम) |
| 02 | गेंहू का आटा | (40 ग्राम) |
| 03 | चीनी पाउडर | (80 ग्राम) |
| 04 | तेल | (80 ग्राम) |
| 05 | दूध | 4 बड़ी चम्मच |
| 06 | बेकिंग सोडा | 3/4 छोटी चम्मच |
| 07 | इलायची | 1/2 छोटी चम्मच |
मक्के के आटे की कुकीज़ बनाने की विधि -
मक्के के आटे की कुकीज़ बनाने के लिए एक बर्तन में (80 ग्राम) से कम तेल और (80 ग्राम) कप चीनी पाउडर डाल कर अच्छे से फैंट लीजिए। चीनी तेल अच्छे से मिला लेने के बाद इसमें 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच इलायची,(120 ग्राम) मक्के का आटा और (40 ग्राम) गेंहू का आटा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। अब इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध डाल कर आटे की तरह गूंथ लीजिए। इतना आटा गूंथने के लिए 4 बड़ी चम्मच दूध का इस्तेमाल किया गया हैं।
आटा तैयार हो जाने पर आटे में से तोड़ा का आटा ले कर उसे हाथ से दबाते हुए गोल कर लीजिए और दोनो हथेली से दबा कर चपटा कर दीजिए। इसी तरह सारे आटे की कुकीज बना कर ओवन ट्रे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दीजिए।
अब इस कुकीज़ पर एक चाकू से हल्के हाथ से क्रॉस का निशान बना दीजिए। अब ओवन को 170 डिग्री पर 5 मिनट तक प्री हीट कर लीजिए। 5 मिनट बाद ओवन के प्री हीट हो जाने पर कुकीज़ की ट्रे को ओवन में रख कर 170 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दीजिए। 10 मिनट बाद ट्रे को घुमा कर 4 मिनट के लिए ओर बेक करने रख दीजिए।
4 मिनट बाद कुकीज़ को निकाल कर चैक कर लीजिए। कुकीज़ को दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करना हैं। कुकीज़ के पूरी तरह ठंडा होने पर आप इसे किसी भी टाईट कंटेनर में रख कर स्टोर कर सकते हैं।
आवश्यक सुझाव-
- इलायची की जगह पर आप वैनिला एसेंस भी डाल सकते हैं।
यदि आप मक्के व गेहू के आटे से बनी क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़ बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

