(वर्तिका श्रीवास्तव )
कढ़ाई में आपको मैं ओट्स के हेल्दी कुकीज़ बनाना बताऊंगी। जिसको आप शाम में चाय के साथ खा सकते हैं और बच्चो को भी घर पर हेल्दी कुकीज़ बनाकर खिला सकते हैं।
ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | ओट्स |
½ कप |
02 | मैदा | 120 ग्राम( मैदे को छान ले) |
03 | बटर | 100 ग्राम |
04 | पिसी हुई चीनी | 80 ग्राम |
05 | कोको पाउडर | 3 टेबलस्पून |
06 | बेकिंग सोडा | ½ टीस्पून |
07 | बेकिंग पाउडर | 1 टीस्पून |
ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़ कोट करने के लिए-
- ओट्स ज़रुरत अनुसार
- दूध 3 टेबलस्पून
ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़ बनाने की विधि -
- ओट्स चॉकलेट कुकीज़ बनाने के लिए एक बड़े बाउल में पिसी हुई चीनी और बटर डालकर दोनों को हैण्ड विस्कर या इलेक्ट्रॉनिक बीटर से फ्लफी होने तक बीट कर ले।
- उसके बाद इसमें ओट्स, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और मैदा डालकर सारी चीजों को हाथ से अच्छे से मिक्स करते हुए इसका डो बना ले। आपको डो बनाने के लिए दूध डालने की ज़रुरत नही हैं बिना दूध के इसका डो बन जाएंगा।
- डो बनाने के बाद एक कढ़ाई में स्टैंड रख ले और कढ़ाई को ढककर 10 मिनट प्रीहीट होने के लिए रख ले।
- अब डो से निम्बू के साइज़ का डो लेकर इसकी बॉल बना ले। फिर इसको हथेली से हल्का सा प्रेस कर दे और प्लेट में रख ले।
- इसी तरह से सारे कुकीज़ बनाकर रख ले। फिर एक प्लेट को बटर या ऑइल लगाकर ग्रीस कर ले। अब 3 टेबलस्पून दूध में ब्रश को भिगोकर एक कुकीज़ के ऊपर इस दूध वाले ब्रश को लगा ले और इस कुकीज़ को ओट्स में कोट करने के लिए जिस साइड पर दूध को ग्रीस किया हैं उस साइड से कुकीज़ को ओट्स में डाल ले।
- इससे कुकीज़ पर ओट्स अच्छी तरह से लग जाएंगे। फिर इस कुकीज़ को ग्रीस की हुई प्लेट पर रख ले।
- इसी तरह से एक-एक करके सारे कुकीज़ को दूध से ग्रीस करके ओट्स में कोट करके प्लेट में कुकीज़ को थोड़े-थोड़े गैप पर रख ले। (अगर आपकी प्लेट में सारे कुकीज़ नही आ रहे हैं तो दूसरी प्लेट में रख ले)
- 10 मिनट बाद प्रीहीट कढ़ाई में इस कुकीज़ प्लेट को स्टैंड के ऊपर रखकर कढ़ाई को ढक दे और मीडियम फ्लेम पर कुकीज़ को 22 से 25 मिनट बेक कर ले। (कुकीज़ को आप 15 से 20 मिनट में चेक भी कर सकते हैं)
- तय समय बाद कुकीज़ को देख ले। आपके कुकीज़ पर बहुत अच्छे से क्रेक आ जाएँगी इसका मतलब हैं आपके कुकीज़ बहुत बढ़िया से बेक हुए हैं।
- फिर प्लेट को कढ़ाई से बाहर निकाल ले और बचे हुए कुकीज़ को भी इसी तरह से बेक कर ले।
- कुकीज़ को ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख ले।
आवश्यक सुझाव -
- अगर आपके पास बटर नही हैं तो आप इसकी जगह घी भी ले सकते हैं।
यदि आप ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़ बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।