गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

योग निद्रा क्या है, कैसे करें और लाभ

Image SEO Friendly


योग के कई लाभ होते हैं। यह आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रखने का आसान उपाय है। योग में कई आसनों को शामिल किया जाता है। जिसमें योग निद्रा का अपना एक अलग महत्व है। प्राचीन शैली पर आधारित योग निद्रा के कई लाभ हैं, इससे मस्तिष्क व शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इसके फायदों के कारण आज कई लोगों द्वारा योग निद्रा को अपनाया जाने लगा है। आगे आप योग निद्रा क्या है, योग निद्रा के लाभ, इसको कैसे करें, योग निद्रा के आसन व ऑडियो को सरलता से समझ व जान पाएंगे।

 योग निद्रा क्या है - 
आप योग निद्रा को आध्यात्मिक नींद भी कह सकते हैं। योग निद्रा सोने व जागने के बीच की ऐसी अवस्था है जिसमें आप अपने शरीर को आराम पहुंचाते हुए नवीन ऊर्जा को संरक्षित करते हैं। इसके अभ्यास के शुरूआती दौर में आप कुछ समय के लिए सो भी सकते है, परंतु धीरे-धीरे आपको इसे करने का सही तरीका आ जाएगा। इसको करते समय आप जमीन पर आराम से लेट जाएं और अपनी सांसों पर ध्यान देते हुए, अंर्तमन में झांकने का प्रयास करें। कुछ समय बाद आप शांति महसूस करने लगेंगे। इसी अवस्था को योग निद्रा कहा जाता है। स्वामी सत्यानंद कहते हैं कि कुछ समय की योग निद्रा आपकी घंटों की नींद से प्राप्त हुए आराम के सामान ही होती है। योग निद्रा को लगातार करने से आपका मस्तिष्क पहले की अपेक्षा अधिक सक्रिय हो जाता है। योग के अन्य आसनों के पश्चात् जब आप योग निद्रा करते हैं, तो आपका शरीर थकान रहित हो जाता है और आपकी ऊर्जा का स्तर नियत्रंण में आ जाता है।

योग निद्रा के लाभ - 
आज के शहरी वातावरण में हर दूसरे व्यक्ति को तनाव व अवसाद की समस्या हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण समय की कमी है। तनाव व अवसाद होने की वजह से लोग अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए योग निद्रा एक कारगर उपाय मानी जाती है। योग निद्रा के द्वारा कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके कुछ फायदों को नीचे बताया जा रहा है।

  • योग निद्रा की मदद से आप अपने मस्तिष्क को आराम पहुंचा सकते हैं। 
  • योग निद्रा की मदद से योग की अन्य मुद्राओं को करने के बाद शरीर के तापमान को सामान्य स्तर पर लाया जा सकता है।
  •  इसकी मदद से विभिन्न योगासनों से प्राप्त ऊर्जा को नियंत्रित करके तंत्रिका तंत्र के कार्य को सुचारू किया जा सकता है।
  • योग निद्रा से एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है। आप किसी भी काम को करने में एकाग्र हो पाते हैं।
  • योग निद्रा से आपके मस्तिष्क की थकान दूर होती है। जिसके प्रभाव स्वरूप आप तनाव मुक्त होते हैं।
  • आपके तंत्रिका तंत्र का कार्य सुचारू होने से शरीर के अन्य अंगों की कार्यक्षमता बढ़ जाती है। 
  • योग निद्रा को नियमित करने वाली महिलाओं व पुरूषों पर एक अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में इनके मस्तिष्क को स्कैन (Scan) किया गया। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि योग निद्रा के समय इन सभी का मस्तिष्क सोने की अवस्था के समान आराम की स्थिति में पहुंच गया था, जबकि वह लोगों सोए नहीं थे। इससे पता चला कि योग निद्रा से आप अपने मस्तिष्क को नियत्रंण में कर सकते हैं और अपनी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं। यह ध्यान करने का बेहद ही सरल तरीका है। इसके साथ ही साथ योग निद्रा के प्रभाव से आप धीरे-धीरे खराब आदतों से भी दूर होने लगते हैं। 
योग निद्रा कैसे करें -
योग निद्रा को सिखने व करने के लिए किसी योग विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए। किसी योग विशेषज्ञ के निर्देशन में आपको योग निद्रा का लाभ अधिक मिल पाता है। वैसे आप स्वयं भी इसको कर सकते हैं, लेकिन इसके सही स्तर तक पहुंचने के लिए आपको लंबा समय लग सकता है। चलिए जानते हैं योग निद्रा कैसे किया जाता है।

योग निद्रा का आसान - 
आप 'नियमित' योग के कई आसनों के बारे में जानते होंगे। आपको बता दें कि योग निद्रा काफी हद तक शवासन से मिलती जुलती कही जा सकती है। जहां एक ओर योग के अन्य आसनों को कुछ मिनटों के लिए किया जाता है, वहीं योग निद्रा को आप लंबे समय तक कर सकते हैं। इसको करते समय जब आप पीठ के बल जमीन पर लेटते हैं तो आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि आपकी हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए। इसके अलावा जमीन पर लेटने से पहले आप नीचे से किसी कंबल या आराम दायक कपड़े को बिछा सकते हैं। योग निद्रा की गरहाई में आपके शरीर का तापमान कम हो जाता है। इस दौरान जमीन की ठंडक से शरीर को परेशानी न हो व शरीर का तापमान सामान्य बना रहे, इसलिए आपको लेटने से पहले नीचे कोई कपड़ा या कंबल बिछा लेना जरूरी होता है।

विशेषज्ञ की मदद से आप इस दौरान सांसों के कम्र व ध्यान को शरीर के विभिन्न अंगों पर ले जाने के सही तरीके को समझ पाते हैं और इस निद्रा का पूरा लाभ ले पाते हैं।

योग निद्रा की विधि-
यहां हम योग निद्रा कैसे करें इसका विधि दे रहे हैं जो आपके लिए काफी सहायक होगा। इससे आप इस आसन को करने में सक्षम होंगे। विधि इस प्रकार है -

सबसे पहले अभ्यासकर्ता को पीठ के बल शवासन में लेटना होता है। इसके बाद नेत्र बंद कर विश्रामवस्था में चले जाएं। गहरी सांस लें और छोड़े। आपको ध्यान रखना है कि सामान्य तौर पर सांस लेना हैं,  तेजी से सांस न लें।
दूसरे चरण में आपको अपना ध्यान अपने दाहिने पैर के पंजे पर ले जाना है। यहां आपको सेकंड तक अपना ध्यान बनाये रखना है। पंजों को विश्रामावस्था में ले आयें। इसके बाद आपको अपना ध्यान पहले दाहिने गुटने फिर दाहिने जंघा तथा दाहिने कूल्हे पर ले जाना है। अब आप अपने दाहिने पैर के प्रति सचेत हो जाये। यही प्रक्रिया बाएं पैर के लिए भी दोहराएं।

योग निद्रा करने समय रखें इन बातों का ध्यान-
योग निद्रा (Yoga Nidra) का अभ्यास करते समय आपको किन्हीं बातों का ध्यान रखना होगा। जिससे आप इस योगासन का अच्छे से लाभ उठा सकेंगे। आइये जानते हैं -

आपको ध्यान रखाना है कि आप अपने शरीर के सभी भागों जननांग, उदर, नाभि और वक्षस्थल पर ध्यान ले जायें। इसके पश्चात अपना ध्यान दाहिने कंधे, भुजा, हथेली, उंगलियों पर ले जाएं। यही प्रक्रिया बाये कंधे, भुजा,हथेली, गर्दन एवं चेहरे और सिर के शीर्ष तक ले जाये। एक गहरी श्वास लें। अपने शरीर में तरंगों का अनुभव करें। कुछ मिनट इसी स्थिति में आराम करें।

आपको अपने शरीर एवं आस-पास के वातावरण के प्रति सचेत होना होगा। वातावरण के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। इसके बाद आपको दाहिनी ओर करवट लना है कुछ समय इसी स्थिति में लेटे रहें। फिर नाक के बाएं छिद्र से सांस बाहर छोड़ें, इससे आपको अपने शरीर में शीतलता का अहसास होगा। कुछ समय बाद आप धीरे- धीरे उठकर बैठ जाएं। आराम महसूस होने पर अपना नेत्र खोलें।

योग निद्रा ऑडियो -
योग निद्रा एक प्राचीन ध्यान तकनीक है। योग निद्रा सही मायने में तनाव और चिंता से पीड़ित लोगों के लिए एक वरदान है। यह अशांत मन को शांत और तरोताजा करने का आसान तरीका है। योगाभ्यास आम तौर से जागृत अवस्था में किया जाता है परंतु योग निद्रा विशेष है, इसे लेट कर किया जाता है। आमतौर से मनुष्य की दो अवस्था होती हैं - आप या तो जागते हैं या फिर गहरी नींद में सो जाते हैं। लेकिन योगनिद्रा में आप पूर्ण रूप से जागृत होते हुए भी शरीर और मन पर गहरी नींद के तमाम लक्षण अनुभव कर पाते हैं। तो आइए जाने क्या है योग निद्रा और आप वीडियो के साथ इसको करने का प्रयास करें व इसके लाभ उठायें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"