गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

योग आसनों से दूर की जा सकती है बांझपन की समस्या

kee-samasya

आजकल महिलाओं में बांझपन के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। कई महिलाएं मां बनने वंचित रह जाती हैं। इस समस्या के कई समाधान हैं। योग के जरिए बांझपन की समस्या को दूर किया जा सकता है। योगानंता, स्टूडियो ऑफ योगा की संस्थापक और योग विशेषज्ञ रेखा बता रही हैं कुछ ऐसे योगासनों को जिनसे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

बालासन

kee-samasya-01

सबसे पहले वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। दोनों हाथ अपने घुटनों के ऊपर रखें। अब धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकते चालें जाएं। अपने पेट को जंघे से अच्छे से सटा कर रखें और दोनों हाथों को परस्पर आगे की तरफ बढ़ाते जाएं। ध्यान रहे आपके कूल्हे आपकी एड़ियों के ऊपर बनी रहें। इस अवस्था में आप 1 से 2 मिनट तक बने रह सकते हैं।

पश्चिमोत्तानासन

kee-samasya-02

सबसे पहले अपने आसन पर पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं। मेरुदंड एकदम सीधा रखें। स्वास भरते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं। याद रखें, दोनों हाथ कनपटी से लगी होनी चाहिए। स्वास छोड़ते हुए कूल्हों के जोड़ से झुकें। ठुड्डी पंजों की तरफ मेरुदंड सीधा रखने का प्रयास करें। अपने हाथों को पैरों पर रखें और क्षमतानुसार इसी आसन में बने रहें। स्वास भरते हुए धीरे से सिर को ऊपर उठाएं तथा धीरे धीरे दोनों हाथ नीचे ले आएं। इस तरह से यह एक चक्र पूरा होता है। इसे 3 से 4 बार दोहरा सकते हैं।

सर्वांगासन

kee-samasya-03

सबसे पहले अपने आसन पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को जंघाओं के पास रखें एवं धीरे धीरे दोनों पैरों को एक साथ पहले 30 डिग्री फिर 60 डिग्री और अंत में 90 डिग्री तक लेकर जाएं। हाथों का दबाव हिप्स पर बनाते हुए अपने पैरों को सिर की ओर लेकर आएं। अपनी हथेलियों से अपनी पीठ को सहारा देके रहें। कोहनियों को आसन से लगा के रखें।

शरीर धीरे-धीरे सीधा करते जाएं और अपनी ठोड़ी को छाती से लगाने का प्रयास करें। क्षमतानुसार आसन में बने रहें। वापस आने के लिए धीरे से पहले 60 डिग्री पर उसके बाद 30 डिग्री और पैर धीरे से आसन पर रखें। ये आसन आप 3 से 4 चक्र कर सकते हैं।

सेतुबंधासन
kee-samasya-04

सबसे पहले आसन पर अपनी पीठ के बल लेट जाएं। अपने घुटनों को मोड़ लें, घुटनों और पैरों को एक सीध में रखें तथा दोनों पैरों को एक दूसरे से 10-12 इंच दूर रखते हुए फैला ले। दोनों हाथों से अपने दोनों टखने पकड़ लें। सांस लेते हुए, धीरे से अपनी पीठ के निचले मध्य और फिर सबसे ऊपरी हिस्से को ज़मीन से उठाएं।

धीरे से अपने कन्धों को अंदर की ओर लें। बिना ठोड़ी को हिलाये अपनी छाती को अपनी ठोड़ी के साथ लगाएं। इसी आसन में 30 से 40 सेकंड तक बने रहें और सांस छोड़ते हुए आसन से बहार आ जाएं। इस तरह से यह एक चक्र पूरा होता है। सेतुबंधासन को आप 3 से 4 चक्र कर सकते हैं।





No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"