गोण्डा। तहसील तरबगंज अन्र्तगत ग्राम कांैचिहा के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 भानु प्रताप तिवारी के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह, तरबंगज तहसील मुख्यलय स्थित स्व0 भानु प्रताप तिवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति भवन में गत दिवस मनाया गयां। श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नवाबगंज गोण्डा रहे जिसमें सर्वप्रथम वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ उसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक आमसभा जिसमें मौजूद रहे करीब 50 लोगो ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 भानु प्रताप तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रे्रेरणा ली। उक्त कार्यक्रम का आयोेजन उनके पौत्र शौनक पति त्रिपाठी एडवोकेट व पारिवारिक सदस्यों द्वारा किया गया।

