गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का हुआ आयोजन

pared-samaaroh-ka-hu


 -वर्दी का सपना हुआ पूरा, पद एवं गोपनीयता तथा कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता की शपथ लेकर 256 अग्निशमन विभाग के रिक्रूट आरक्षी हुए जनसेवा को तैयार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में संचालित 256 रिक्रूट आरक्षियों के 6 माह के प्रशिक्षण सत्र के समापन पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर जुगुल किशोर के आगमन पर सर्वप्रथम परेड द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर मान प्रणाम ग्रहण किया तथा रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पूर्ण साज-सज्जा व उत्साह के साथ टोलीवार मार्च पास्ट किया गया। तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर ने समस्त रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता के साथ सदैव सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से जनसेवा करने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार से जुड़ने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
          दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक व वाह्य विषयों की परीक्षाओं में मानसिक एवं शारीरिक दक्षता के बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए रिक्रूट आरक्षी शिवेन्द्र शर्मा को सर्वांग सर्वाेत्तम पुरस्कार, वाह्य विषयों, शारीरिक प्रशिक्षण तथा साक्षात्कार में रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार को व अन्य रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड के दौरान प्रथम परेड कमांडर रवि यादव, द्वितीय परेड कमांडर करूणानिधि व तृतीय परेड कमांडर सनोज वर्मा रहे।
        पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
               इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, क्षेत्राधिकारी लाइन सौरभ वर्मा, क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक मुन्नाउपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री यशवंत प्रताप सिंह, प्रशिक्षक, आईटीआई/पीटीआई, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षियों के परिजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"