-अवैध कब्जेदारों में सरकारी आवास पाये लोग भी बताये जाते हैं शामिल।
-जानवरों के रहने व चरने के लिए और कोई मैदान न होने से किसान परेशान, जानवर चट कर रहे उनकी गाढ़ी कमाई की फसल
कर्नलगंज-गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिटनापुर में कटरा बाजार मार्ग पर स्थित करीब बीस बीघे चारागाह की बेशकीमती भूमि पर प्रधानी की राजनीति के चलते दशकों से अवैध कब्जा बरकरार है। अवैध कब्जेदारों में सरकारी आवास पाये कई लोगों के नाम शामिल बताये जाते हैं। प्रकरण तहसील कर्नलगंज के अन्तर्गत हलधरमऊ विकास खंड क्षेत्र के ग्रामपंचायत छिटनापुर से जुड़ा है,मिली जानकारी के मुताबिक गाँव में प्रधानी की राजनीति के तहत बालपुर से कटरा बाजार रोड पर करीब बीस बीघा चारागाह की भूमि पर दर्जनों लोग दो दशक से अवैध कब्जा जमाये हुए है। इससे यहां पशुओं के चरने व रहने के लिए कोई भूमि नहीं बची है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा व पूर्व प्रधान प्रधानी की राजनीति के तहत इसको खाली नहीं करवा रहे है। वहीं इसके अवैध कब्जेदारों में सरकारी आवास पाये करीब आधा दर्जन लोगों का नाम शामिल है। ये गांव में बने सरकारी आवास में न रहकर तालाबन्दी करके चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा परिवार सहित जमाये हुए हैं। इससे इस क्षेत्र के पशुओं के चरने व रहने की परेशानी हो गई है। छुट्टा जानवर पशु घूमते हुए किसानों की फसल को क्षति पहुँचा रहे है। गांव के किसानों को इसके चलते भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले सरकारी योजना के तहत छिटनापुर गांव में यहां के निवासी दिनेश कुमार,गोली, रहीम लाल, मिन्दर, शेषे,भानु,छांगुर समेत करीब एक दर्जन लोगों को आवास मुहैया कराया गया। इनमें से आधे से अधिक लोग सरकारी आवास में तालाबन्दी करके चारागाह की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा किये हुए है और अपने आवास में नहीं रह रहे हैं। इनमें से तो कई आवासों में खिड़की दरवाजे तक नहीं लगाये जा सके है और उनका निर्माण आधा अधूरा पड़ा हुआ है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी रवि नन्दन सिंह का कहना है कि जब इन लोगों को सरकारी आवास दे दिया गया और अब उसमें वे नहीं रहना चाहते तो हम लोग क्या कर सकते हैं। वहीं जब चारागाह की भूमि के अवैध कब्जे को लेकर उपजिलाधिकारी कर्नलगंज हीरालाल से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करके बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फ़ोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने के चलते उनसे संपर्क नहीं हो सका।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।