गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

इन बेहतरीन डिज़ाइन्स से दुल्हन की मेहंदी को बनाएं खास

Image SEO Friendly

मेहंदी लगाना ज्यादातर महिला को पसंद होता है। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अरब बहुत से देश ऐसे हैं जहां हाथों, पैरों और बांह पर मेहंदी लगाई जाती है। मेहंदी लगाने का पारम्परिक और धार्मिक महत्व है। भारत में तो कई रस्में ऐसी हैं जिनमें मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शादी-ब्याह, करवाचौथ और तीज ऐसे त्योहार है जिनमें मेहंदी लगाना अनिवार्य माना जाता है।

अगर आप जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं तो हम बताएंगे आपको विभिन्न देशों के कुछ मेहंदी डिज़ाइन्स। इन मेहंदी डिज़ाइन्स को अपने हाथों में लगवाकर आप दिखेंगी सबसे डिफरेंट और खूबसूरत दुल्हन —-

पिछले कुछ सालों से अरेबिक मेहंदी का चलन भारत में भी काफी बढ़ा है। इस मेहंदी में हाथों पर बेल की आकृति दी जाती है, जो देखने में व्यवस्थित और सुन्दर लगती है। शादियों में अरेबिक मेहंदी के डिज़ाइन्स में हाथों पर फूलों की खूबसूरत बेलें बनाई जाती हैं। इस तरह की मेहंदी में पान की आकृति या फूलों की आकृति से खाली जगह को भरा जाता है। वहीं घुमावदार पैटर्न्स पर नीले रंग की चमक इसके डिज़ाइन को और भी आकर्षक बना देती है।

राजस्थानी
Image SEO Friendly
राजस्थानी मेंहदी में पान के पत्ते, आम के पत्तों के साथ-साथ, चौकोर, त्रिभुज और दिल के आकार का पर्याप्त मात्रा में उपयोग किया जाता है। देखने में राजस्थानी मेहंदी बहुत पारम्परिक लगती है। इसमें इस तरह से हाथों पर डिज़ाइन्स बनाए जाते हैं कि हाथ पूरा भरा हुआ नज़र आता है। पूरा हाथ भरा हुआ होने पर भी यह मेहंदी बहुत सुव्यवस्थित और खूबसूरत लगती है।

पाकिस्तानी
Image SEO Friendly
मेंहदी मुस्लिम शादियों और अनुष्ठानों का अभिन्न हिस्सा है। पाकिस्तानी महिलाओं द्वारा मेहंदी का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। पाकिस्तानी मेहंदी में एक अनोखा डिज़ाइन देखने को मिलता है। इसमें आकृतियों के बीच खाली जगह छोड़ी जाती है। जिससे यह देखने में अधिक स्पष्ट नज़र आती है।

मारवाड़ी
Image SEO Friendly
ज्यादातर भारतीय शादियों में मारवाड़ी मेहंदी की मांग रहती है। इसमें लगने वाले डिज़ाइन्स पारम्परिक होते हैं। दुल्हन के हाथों में पारम्परिक आकृतियां उकेरी जाती हैं, जो देखने में किसी सुन्दर चित्र सी प्रतीत होती हैं। हाथों पर विभिन्न चित्र बनाए जाते हैं जिनमें दूल्हा- दुल्हन और कुछ अन्य चित्र हाथों पर स्पष्ट दिखाई देते हैं। इस तरह की मेहंदी में भारत की संस्कृति की झलक आसानी से देखी जा सकती है।

काली मेहंदी
Image SEO Friendly
पिछले कुछ सालों में काली मेहंदी का ट्रेंड काफी बढ़ा है। इसमें मेहंदी के डिज़ाइन को आउटलाइन करने के लिए मेहंदी में काली डाई मिला कर लगाया जाता है। इससे मेहंदी के डिज़ाइन के बाहर मोटी काले रंग की आउटलाइन बन जाती है। यह डिज़ाइन आपकी मेहंदी को डार्क और मॉडर्न लुक देता है।

अगर आप चाहती हैं कि अपनी शादी पर आप सबसे सुन्दर और अलग दिखें तो अपने लुक के साथ अपनी मेहंदी पर भी ख़ास ध्यान दें ताकि आपकी मेहंदी हो सबसे खूबसूरत और आप दिखें सबसे जुदा।

”go"