चाहे कोई भी त्यौहार हो, शादी हो या कोई भी जश्न और समारोह हो महिलाओं और लड़कियों को तो बस हाथों में मेहंदी लगाने का बहाना चाहिए। उन्हें मेहंदी लगाना काफी पसंद होता है। लेकिन मेंहदी लगााने से होने वाले नुकसानों के बारे में शायद कोई भी नहीं जानता होगा। दरअसल बाजार में मिलने वाली मेहंदी में कई तरह के रसायन मिले रहते हैं, जो पहले तो आपकी हाथों में मेहंदी के रंग को काफी गाढ़ा करते हैं, लेकिन उसके बाद यह आपकी स्कीन को उतना ही नुकसान पहुंचाते हैं।
मेहंदी में मौजूद होते हैं खतरनाक रसायन
बाजारों में लगाई जाने वाली मेहंदी में पीपीडी और डायमीन नामक रसायन मौजूद होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण का कारण बन जाते हैं। ताकि मेहंदी का रंग गाढ़ा हो, इसमें खतरनाक रसायन मिलाए जाते हैं। इस खतरनाक रसायन के कारण स्कीन में जलन, खुजली और सूजन हो सकती है। आप को बता दें कि अगर यह खतरनाक रसायनों से तैयार मेहंदी सूर्य की किरणों के संपर्क में आती हैं तो इससे कैंसर होने का खतरा हो सकता है। इसमें पीपीडी ही नहीं बल्कि अमोनिया, आक्सीडेटिन, हाइड्रोजन जैसे कई और खतरनाक रसायन मिले रहते हैं, जो स्कीन के लिए काफी खतरनाक मानी जाती है। मेहंदी में होने वाले पीएच एसिड सबसे ज्यादा नुकसानदेय होता है।
प्राकृतिक पत्तों से बनी मेहंदी का ही करें इस्तेमाल
इन दिनों बाजार में मिलने वाली मेहंदी को पहचानना काफी मुश्किल हो गया है। इसलिए आप कोशिश करें कि प्राकृतिक पत्तों से बनी मेहंदी का ही इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि मेहंदी लगाने के बाद अगर आपके शरीर के हिस्सों पर छाले पड़ जाएं या कोई अन्य नुकसान हो, तो उसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने के बाद उस पर नारियल का लेप लगा लें और उससे शरीर के उस हिस्से की अच्छी तरह से मालिश करें, जहां इस तरह की तकलीफ हो। एक और खास बात यह है कि मेहंदी लेते समय लोकल और सस्ती मेहंदी ना लें।
डॉक्टरों के मुताबिक मेहंदी लगााते समय यह पता नहीं चलता कि यह आपको कितना नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन इससे होने वाले खतरे के बारे में आपको कुछ समय बाद पता चलता है। इससे आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। हर्बल और नेचुरल मेहंदी पर भी पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता। लेकिन सिंथेटिक मेहंदी इन सबसे जरा कम घातक होती है।




No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।