हमारे भारत में हर तीज त्यौहारों पर मेंहदी लगाने की एक खास प्रथा है जो हर भारतीय महिला के श्रृंगार का एक हिस्सा होता है। जिसे अपने हाथों में लगाकर आप उसके रंगों से भी अपने प्रेम को दिखाने का भी प्रयास करती है। हो भी क्यो ना, इस मेंहदी में उनके पति का प्यार जो छिपा पहता है। कहां भी तो यही जाता है कि हाथों में रचने वाली मेहदी का रंग जितना अधिक गहरा होता है उतना ही अधिक गहरा उनके पिया का प्यार होता है।
बात कुछ भी हो, अब तो शादी के साथ साथ त्यौहार भी नजदीक आते जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां हर लड़की पहले से ही करने लगती है। आज हम आपको हाथों पर लगने वाली मेंहदी के ऐसे कई खास डिजाइनों के बारे में बता रहें हैं। जिसे देख आप भी रह जाएंगी दंग। इन सभी डिजाईन को देखकर आप भी परेशान हो जाएंगी कि किस डिजाइन को अपने हाथ पर लगाकर हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाया जाए। तो जाने हमारे द्वारा बताई जाने वाली मेंहदी के कुछ खास डिजाइन…
राजस्थानी मेहंदी –
हम यहां पर आपको दो प्रकार की खास डिजाइन के बारें में बता रहें हैं जिसे लगाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को और अधिक बड़ा सकती है।
शादी वाली नई-नवेली दुल्हन के लिए –
शादी के दौरान लगाई जाने वाली ये राजस्थान डिजाइन सभी का मन मोह लेती है। जितनी ज्यादा सुंदर इसकी कला है उसके रचने के बाद ये आपके हाथों में और ज्यादा चार चांद लगा देती है।
तीज त्यौहारों के लिए –
शादी का समय हो या फिर तीज त्यैहारों का हाथों पर मेहंदी का हर तरह का डिजाइन काफी अच्छा लगता है पर यदि डिजाइनों की सुंदरता की बात जाए तो राजस्थानी डिजाइन सबसे ज्यादा निखार लाने का काम करती है।
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन –
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन की लोकप्रियता भी इन दिनों में ज्यादा ही बढ़ती देखी जा रही है जो काफी साधारण होने के बाद भी खूबसूरत नजर आती है।
अरेबियन मेंहदी डिजाइन –
भारतीय मेंहदी डिजाइनों में सबसे खास स्थान रखने वाली ये मेहंदी डिजाइन सरल होने के साथ बड़ी ही खूबसूरत दिखने वाली होती है। इस डिजाइन की सबसे खास बात यह है कि इसमें ज्यादातर फूल पत्तियों और डालियों का उपयोग किया जाता है।
अफ्रीकी मेहंदी डिजाइन –
अरबी मेंहदी की खास तरह की डिजाइनों से मिलती जुलती आफ्रीकी मेंहदी डिजाइन भी लोगों के हाथों में काफी पसंद की जा रही है। इसमें चौकोर आकार के साथ बनी कलाकृति छोटी-छोटी बिन्दुओं से भरी होती है। जो आपके हाथों की रौनक को बढ़ा देती है।
कंगन स्टाइल मेंहदी –
मेहंदी के ये डिजाइन आपके हाथों की हर कमी को पूरी कर देती है। यह एक प्रकार के कंगन के समान की आकृति होती है। जो गोलाकार आकार देकर इसे बनाया जाता है। इस मेहंदी को लगाने के बाद जब इसका रंग निखरता है तो हाथों में किसी कंगन को पहनने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसे अलग-अलग रंग के साथ नया लुक प्रदान किया जा सकता है।
मोरक्कन डिजाइन –
यह डिजाइन हर महिलाओं को काफी सुंदर लगता है। इसमें फूलों के साथ की गई कलाकृति काफी सरल होती है। जो एक लंबाई वाले पेर्टन के साथ बनाई जाती है।









