हाथों पर मेहंदी लगाना एक बहुत ही आम बात है। भारत हो या फिर दुनिया का कोई भी हिस्सा आजकल हर महिला अपने हाथो को मेहंदी के सुन्दर डिजाइन से सजाना ज्यादा पसंद करती हैं। शादी का अवसर हो या कोई त्योहार मेंहदी लगाना तो मानों एक काम हो जाता हैं। वैसे आजकल मार्केट में मेहंदी के बहुत से डिजाइन देखने को मिल जाते है लेकिन अगर हाथो के पीछे लगाने वाले डिजाइन की बात करे तो वो बहुत ही कम होते है जिसके कारण अक्सर लड़कियां अपने हाथो के आगे और पीछे एक ही तरह के डिजाइन बना लेती हैं। मगर आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइन लेकर आए है जिन्हे आप अपने हाथो के पीछे लगा सकती हैं।
1. अरबी मेहंदी डिजाइन
अरबी मेहंदी इन दिनों बहुत आम हो गई हैं और इस पैटर्न के बारे में सबसे अच्छी बात यह हैं की यह किसी भी अवसर पर लगाई जा सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में बहुत ही सादगी भरा और सुंदर होता हैं। इस डिजाइन में फूलों की आकृति बना कर पूरे हाथो को कवर नही किया जाता हैं। हाथो के पीछे यह डिजाइन बहुत अच्छा लगती हैं। ये डिजाइन न केवल दुल्हन बल्कि उसके दोस्तो को हाथों पर भी बहुत अच्छी लगती हैं।
2. एनिमल फिगर्स
आजकल हाथों के पीछे मेहंदी लगाने के लिए एनिमल फिगर्स डिजाइन बहुत पसंद किया जा रहा हैं। इस डिजाइन में आप अपने हाथों पर पशुओं के चित्रों के आकार बना सकती हैं। उदाहरण के लिए आप चाहे तो मोर पंख के पैटर्न का प्रयोग कर सकती हैं या फिर किसी जानवर की आकृति बना सकती हैं।
3. एक्सेसरीज मेहंदी
यह वास्तव में एक मजाकिया डिजाइन है और यह विशेष रूप से शादी के समारोहों में बहुत अच्छा लगता है। इस डिजाइन में आप अपने हाथो के पीछे अलग-अलग रंगों का प्रयोग कर मेहंदी लगा सकती हैं। इस डिजाइन में आप चाहे तो सुंदर फूलों के डिजाइन बना सकती हैं या फिर मोतियों के डिजाइन का प्रयोग कर अपने हाथों को सजा सकती हैं।
4. ग्लिटरी मेहंदी
मेंहदी को एक अलग लुक देने के लिए आप उस पर ग्लिटर का प्रयोग कर सकती हैं। आजकल अपनी मेहंदी को सजाने के लिए बहुत सी लड़कियां ग्लिटर का प्रयोग करती हैं। इसमें आप चाहे तो अपने हाथो पर एक साथ कई ग्लिटर का प्रयोग भी कर सकती हैं या फिर आप चाहे तो अपनी मेहंदी के डिजाइन को केवल बाहरी तरफ से सजा सकती हैं। वैसे मेहंदी को सजाने के लिए चमकिले, हरे या चांदी के रंग का बहुत प्रयोग किया जाता हैं।
5. ऐब्स्ट्रैक्ट मेहंदी डेसिगंन
यह एक सबसे आम डिजाइन माना जाता है और इस डिजाइन में हाथो को पूरी तरह से मेहंदी के सुंदर डिजाइन की मदद से सजाया जाता हैं। वैसे ये डिजाइन अक्सर किसी खास मौके पर ज्यादा बनाया जाता हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप इस डिजाइन से अपने हाथों को सुन्दर बना सकती हैं। शादी जैसे अवसर पर ये डिजाइन बहुत अच्छा लगता हैं।






