गोण्डा। जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार अधिकारियों से पौधरोपण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि पूर्व में किये गए पौध रोपण का समय समय पर देखते रहे ताकि सभी पौधे लक्ष्य के अनुसार बने रहें।
बैठक में उन्होंने बताया कि पौध रोपण का लक्ष्य विभागवार शासन के निर्देशानुसार आवंटित किया गया था, उस पर ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रहे असंतुलन को रोका जा सकेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इनसे अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलती है तथा जल संचयन में भी सहायतायुक्त होते हैं। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। उन्होंने कहा कि वन पेड़-पौधे ही नहीं हैं अपितु ये अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार भी हैं, इससे गिर रहे जलस्तर को भी रोका जा सकेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के किनारे गंगा आरती बराबर होती रहे, साथ ही वहां पर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय, आगामी पौध रोपण की तैयारी पहले से ही कर ली जाय, और जो पौधे लगाये गए थे उन पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीएफओ पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला उद्योग अधिकारी, एक्सईएन जलनिगम, सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।