मेहंदी से अपने हाथों को सजाना तो सभी को पसंद है। पर अक्सर लोग मेहंदी के डिजाइन को लेकर काफी परेशान रहते है कि उन्हें आखिर किसी तरह के डिजाइन का प्रयोग करना चाहिए। वैसे एक डिजाइन ऐसा है जिसका फैशन हमेशा ही बना रहता हैं और इससे हमारे हाथ भी बहुत सुन्दर लगते हैं। हम बात कर है फूलों वाले डिजाइन कि इस डिजाइन में मेहंदी की मदद से पूरे हाथ में अलग-अलग फूल बनाकर एक सुन्दर सा डिजाइन बनाया जाता हैं। लेकिन अगर आप सोच रही है कि फूलों वाले डिजाइन में तो ज्यादा डिजाइन नहीं मिलेंगे तो ऐसा नही हैं। इस डिजाइन में भी बहुत से ऐसे डिजाइन है। जो अभी तक आपने नहीं देखे होंगे तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही डिजाइन लेकर आए हैं। ताकि इन डिजाइन का प्रयोग कर के आप अपने हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सके।
1. सादे फूल डिजाइन-
इस डिजाइन को बनाना बहुत आसान होता हैं। साथ ही ये हर किसी के हाथों पर अच्छा भी लगता हैं। आप चाहें तो इस डिजाइन को अपने हाथ के पीछे और आगे दोनों जगह बना सकती है ।
2. फूलों से हाथों को कवर करने वाला डिजाइन-
इस डिजाइन में हाथ के एक तरफ फूल बनाकर पूरे हाथों को कवर करने की कोशिश की जाती हैं। लेकिन हाथ में जो डिजाइन बनाए जाते है तो काफी खुले-खुले होते हैं।
3. हथेली को कवर करने वाला डिजाइन-
इस डिजाइन में केवल हथेली में ही डिजाइन बनाया जाता है। हाथ कि उंगलियों और हाथ के पीछे किसी भी तरह का कोई डिजाइन नही बनाया जाता हैं। लेकिन उसके बाद भी ये डिजाइन देखने में बहुत अच्छा लगता है।
4. फूलों के घुमावदार डिजाइन-
ये डिजाइन समझने में थोड़ा कठीन होता हैं। इसे देख कर कोई भी ये नहीं बता पाता है कि ये डिजाइन कहां से शुरु हुआ है और कहां खत्म हुआ हैं। इस डिजाइन में कई सारे फूलों को लेकर पूरे हाथ को आगे से लेकर पिछे तक कवर किया जाता हैं।
5. बच्चों के डिजाइन-
इन डिजाइन में कुछ डिजाइन ऐसे भी होते है जो बच्चों के हाथों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन डिजाइन में एक या दो फूल बना कर उसके साथ पत्तों को बनाकर हाथों को सजाया जाता हैं।
6. एक तरफ का डिजाइन-
इस डिजाइन मे दोनों हाथों को एक ही तरफ से कवर करते हुए डिजाइन बनाया जाता है। और बाकि के हाथ को खाली छोड़ दिया जाता हैं। इस डिजाइन में आप चाहें तो अपनी दो या तीन उंगलीयो को भी कवर कर सकती हैं।
7. ग्लिटर वाला डिजाइन-
इस डिजाइन को बनाने के बाद आप चाहें तो इसे अलग-अलग ग्लिटर के प्रयोग से सजा सकती है या फिर किसी एक रंग से ही आप अपनी मेहंदी को सजा सकती है।









No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।