जामुन के फायदों से तो आप सभी वाकिफ हैं। यह एक ऐसा फल है, जिसके असंख्य औषधीय फायदे होते हैं। गर्मी लगने पर जामुन खूब खाया जाता है। सेहत के लिए जामुन ही नहीं इसके पत्ते भी फायदेमंद होते हैं। कई गंभीर बीमारियों में जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस लेख में हम जामुन की पत्तियों से संबंधित स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में बताएंगे।
डायबिटीज
2 ग्राम जामुन की पत्तियों में एक लीटर पानी मिलाकर चाय बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि ये चाय डायबिटीज में फायदेमंद होती है लेकिन ऐसा प्रमाणित नहीं हो पाया है कि जामुन की पत्तियों से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर में सुधार आ सकता है।
हालांकि, पशुओं पर हुए अध्ययन से पता चलता है कि जामुन के बीज और छाल ब्लड शुगर को कम कर सकते हैं, लेकिन इंसानों पर इस तरह का कोई प्रभाव अब तक सामने नहीं आया है। एक अन्य रिसर्च के अनुसार जामुन के बीज हाई कोलेस्ट्राॅल से ग्रस्त डायबिटीज के मरीजों में कोलेस्ट्राॅल के स्तर को कम करते हैं। लेकिन इंसानों पर इस प्रभाव की भी अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
पेचिश
अगर आप पेचिश (खून और श्लेम वाले दस्त) से परेशान हैं तो जामुन के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। ये पत्ते पेचिश के इलाज में बहुत असरकारी होते हैं और इससे दोबारा पेचिश की समस्या होने से भी निजात मिलती है। जामुन की पत्तियां पेचिश का इलाज करने का प्राकृतिक स्रोत हैं, जिसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है।
कैंसर
जामुन की पत्तियों के कैंसर-रोधी गुण कैंसर से बचाव कर सकते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं के ऊतकों को नुकसान पहुंचाने वाली कैंसर की कोशिकाओं के हमले से शरीर की रक्षा करती हैं।
ट्यूमर
इस बीमारी के होने पर असामान्य कोशिकाओं के समूह गांठ के रूप में विकसित होते हैं। अगर समय रहते इसे रोका न जाए तो ट्यूमर, कैंसर में भी बदल सकता है। जामुन की पत्तियां ट्यूमर से बचाने में उपयोगी हैं। इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के ट्यूमर को पैदा होने और बढ़ने से रोकते हैं।
बुखार
अगर तीन या इससे ज्यादा दिनों तक बुखार रहता है तो ये किसी गंभीर बीमारी या समस्या का संकेत हो सकता है। बुखार में आप जामुन के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। बुखार के पहले दिन से ही आप इसका इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इससे शरीर के गर्म तापमान से राहत मिलती है। जामुन की पत्तियों का तब तक उपयोग करें जब तक की बुखार कम न हो जाए।
रक्त प्रवाह बेहतर होता है
स्वस्थ रहने के लिए शरीर में रक्त प्रवाह का बेहतर होना जरूरी है। जामुन की पत्तियों से ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर किया जा सकता है। जामुन की पत्तियों से रक्त प्रवाह बेहतर होता है जिससे हृदय ठीक तरह से काम कर पाता है और हृदय पूरे शरीर में अच्छी तरह से खून को पंप करता है।
किडनी स्टोन
जामुन की पत्तियां किडनी स्टोन में भी काफी प्रभावी हैं। 10 से 15 ग्राम जामुन की पत्तियां लें। इसे अच्छी तरह से धोकर इनका जूस बना लें। इस जूस में 3 काली मिर्च मिलाएं और रोज़ाना दिन में दो बार पिएं।
इसके अलावा निम्न बीमारियों में जामुन की पत्तियों के लाभकारी होने के पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं:
- ब्रोंकाइटिस
- अस्थमा
- गैस
- ऐंठन
- पेट के रोग
- यौन इच्छा में वृद्धि
- कब्ज
- अवसाद
- नसों से संबंधित विकार
- त्वचा पर चकत्ते
- मुंह और गले में छाले
- त्वचा में सूजन
इन सभी बीमारियों में जामुन की पत्तियां मददगार हो सकती हैं लेकिन इसके लिए इसमें अन्य जड़ी-बूटियां भी मिलानी पड़ेंगी तभी इससे आपको फायदा मिल पाएगा।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।