आजकल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी स्मार्टफोन के एडिक्ट हो चुके हैं। सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है जिसे अब हम इग्नोर नहीं कर सकते हैं। हालांकि, पैरेंट्स होने के नाते आपको यह पता होना चाहिए कि बच्चे के विकास पर सोशल मीडिया का क्या असर पड़ता है सोशल मीडिया पर आजकल बच्चों की मौजूदगी और इंवॉल्वमेंट काफी बढ़ गई है। इसका बच्चों पर सकारात्मचक और नकारात्मक असर पड़ता है। बच्चों का मन बहुत नाजुक और चंचल होता है और सोशल मीडिया आसानी से उनकी सोच और व्यवहार को बदल सकता है।
छोटी उम्र में बच्चे अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर पाते हैं और इसके चलते पैरेंट्स की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे उसे सोशल मीडिया का सही इस्तेसमाल करना सिखाएं। जो बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, उनके कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छे होते हैं और इससे बच्चों को मोटिवेट होने में मदद मिलती है।
सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की टेक्नोलॉजी के बारे में टेक्निकल और प्रैक्टिकल नॉलेज भी बढ़ती है। सोशल मीडिया के कुछ फायदे हैं लेकिन इसकी अति नुकसानदायक भी होती है। सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा समय बिताने का नकारात्मक असर बच्चों पर पड़ता है और अक्सर बच्चों को सोशल मीडिया की लत लग जाती है। सोशल मीडिया की लत के कई लक्षण होते हैं और इसका असर बच्चेी की सेहत पर भी पड़ सकता है।
पैरेंट्स इन बातों का ध्यान रखें
सोशल मीडिया पर समय बिताने के लिए बच्चों की समय सीमा को निर्धारित करें। अगर बच्चे का फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट्स हैं, तो नियमित रूप से उन अकाउंट्स को चेक करते रहें। सोशल मीडिया पर सही और गलत दोनों तरह की चीजों का प्रसार होता है। ऐसे में इसके उपयोग से पहले बच्चों को बच्चों को बताएं कि सही और गलत में क्या अंतर है। दोस्तों से बात करने के लिए सोशल मीडिया की जगह बच्चों को प्रोत्साहित करें कि वह उनके पास जाएं और बातें करें।
बच्चों के लिए सोशल मीडिया के फायदे
- इस प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें असीमित सूचना का भंडार प्राप्त होता है।
- अगर किसी बच्चे को अपना होमवर्क करने में परेशानी हो रही है, तो वह सोशल मीडिया की मदद से उसे पूरा कर सकता है। बच्चे वीडियो कॉल के माध्यम से अपने शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं और छुटी हुई क्लास के बारे में पूछ सकते हैं। इसके अलावा, बच्चे मैसेज के माध्यम से भी शिक्षकों से अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं। कोरोना काल में इसका एक अच्छा उदाहरण देखा जा सकता है।
- सोशल मीडिया बच्चों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जहां बच्चे अपनी रुचि के अनुसार नई-नई चीजों को सीख सकते हैं। जैसे – संगीत, कला, खेल आदि। इससे बच्चों का स्किल डेवलप हो सकता है।
- सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल से बच्चों की कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर हो सकती हैं। यूट्यूब के वीडियो के माध्यम से बच्चे (हिंदी और इंग्लिश) बोलने का तरीका सीख सकते हैं। इससे बच्चे खुद को प्रेरित कर सकते हैं।
- सोशल मीडिया एक खुला मंच है, जहां हर जानकारी मिल सकती है। इसके माध्यम से बच्चे देश-विदेश में होने वाली घटनाओं से भी रूबरू हो सकते हैं और उनका ज्ञान बढ़ सकता है।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।