गोण्डा । जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित नन्दौर के बस्ती पुरवा में बीते रात की सुबह गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई । जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बन गया । सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस फोर्स ने स्थानीय जनों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया । हालांकि इस घटना में लोग बाल बाल बच गए किसी भी लोगों की हताहत होने की सूचना नहीं है परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दौर के बस्ती पुरवा निवासी हीरालाल शर्मा के यहाँ शुकवार 18 जून को शादी विवाह आयोजन में मेहमानों के लिए भोजन बन रहा था । इसी समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया । ग्रामीणों ने कम्बल , पानी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया । इससे आग फैलने से काबू पाया । किन्तु आग बुझाने में काफी दिक्कतें हुई । सूचना पर डायल 112 की टीम व स्थानीय पुलिस सिलेंडर पर बालू डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया । तब ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया । परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने पहुँचकर घटना की जानकारी लिया ।

