इस पोस्ट में जानेंगे भारत का कौन सा राज्य कब बना था अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते तो आज आपके लिए यह पोस्ट काफी हेल्पफुल होगा। क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको इंडिया का कौन सा राज्य कब बना है। इसके बारे में बताने जा रहे हैं इससे आपको ये भी जानकारी हो जाएगी कि आप जिस State में रहते हैं उसका गठन कौनसे साल में हुआ था। वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य है पहले 29 हुआ करते थे लेकिन हाल ही में जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाकर उसे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख का रूप दे दिया गया है। इस तरह इंडिया में केंद्र शासित प्रदेश की संख्या बढ़कर 9 हो गयी है जो पहले 7 थी।
आपको बता दे कि आजादी से पहले हमारा देश 565 राजसी रियासतों में बंटा हुआ था। तब भारत में चार प्रकार के राज्य हुआ करते थे ब्रिटिश इंडिया के राज्य, रियासतें, फ्रांस का उपनिवेश, पुर्तगाल का उपनिवेश। आजादी के बाद भारत के अंतर्गत 562 रियासतें भारत में शामिल होने को तैयार थी लेकिन अभी देश के अन्दर कई रियासतें थी जो इंडिया में शामिल होने के लिए राजी नहीं थी। जिनमें हैदराबाद, जूनागढ़, भोपाल और कश्मीर का नाम शामिल है लेकिन देश के साहसिक नेताओं के चलते 1956 तक इन्हें भारत में मिला लिया गया।
भारत का कौन सा राज्य कब बना
आजादी के बाद साल 1956 तक भारत में कुल 14 राज्य और 6 केंद्रशासित प्रदेश बनाये गए थे। आजादी के समय भारत के नक्शे पर उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश जैसे State का नाम नहीं था। इनकी जगह सेंट्रल प्रॉविंस, यूनाइटेड प्रॉविंस, बॉम्बे प्रॉविन्स, सेंट्रल इंडिया, मद्रास प्रेडिजेंसी स्टेट हुआ करते थे।
इसके बाद समय के साथ भारत के आन्तरिक नक्शे पर बदलाव होता गया और जरुरत को देखते हुए नए राज्य का पुनर्गठन होता चला गया है। साल 2018 तक भारत में कुल 29 राज्य बनाये गए थे लेकिन अब इनकी संख्या 28 हो गयी है तो चलिए आपको बताते है कि भारत का कौन सा राज्य कब बना है अर्थात भारत के नक्शे में कब कब परिवर्तन हुआ है।
| क्रमांक | राज्य का नाम | गठन का साल |
|---|---|---|
| 1 | पश्चिम बंगाल | 1947 |
| 2 | जम्मू एवं कश्मीर | 1948 |
| 3 | राजस्थान | 1949 |
| 4 | उत्तर प्रदेश | 1950 |
| 5 | बिहार | 1950 |
| 6 | असम | 1950 |
| 7 | ओडिशा | 1950 |
| 8 | तमिलनाडु | 1950 |
| 9 | आंध्रप्रदेश | 1953 |
| 10 | मध्य प्रदेश | 1956 |
| 11 | केरल | 1956 |
| 12 | कर्नाटक | 1956 |
| 13 | महाराष्ट्र | 1960 |
| 14 | गुजरात | 1960 |
| 15 | नागालैंड | 1963 |
| 16 | पंजाब हरियाणा | 1966 1966 |
| 17 | हिमाचल प्रदेश | 1971 |
| 18 | मणिपुर | 1972 |
| 19 | मेघालय | 1972 |
| 20 | त्रिपुरा | 1972 |
| 21 | सिक्किम | 1975 |
| 22 | गोवा | 1987 |
| 23 | अरुणाचल प्रदेश | 1987 |
| 24 | मिजोरम | 1987 |
| 25 | छत्तीसगढ़ | 2000 |
| 26 | झारखण्ड | 2000 |
| 27 | उतराखंड | 2000 |
| 28 | तेलंगाना | 2014 |
सबसे पहले भारत में पश्चिम बंगाल का गठन हुआ था इसके बाद जम्मू कश्मीर और अन्य राज्य का हुआ। जम्मू कश्मीर भारत की आजादी से पहले एक अलग देश बनना चाहता था लेकिन आजादी के बाद पाकिस्तान के हमले के बाद जम्मू कश्मीर के राजा हरिसिंह ने भारत से मदद मांगी और राज्य को भारत में विलय करने की पेशकश की। इसके बाद 1948 में जम्मू कश्मीर को भारत में मिला लिया गया था। हालाकि पाकिस्तान अब तक लगभग आधे कश्मीर पर कब्जा कर चुका था जिसे हम अब POK के नाम से जानते हैं।
तो अब आप भारत का कौन सा राज्य कब बना था जान गए होंगे कि बता दे कि आजादी के बाद कुछ साल तो इंडिया को संगठित करने में लग गए थे। साल 1956 तक भारत को राज्य के रूप में अलग अलग भागों में बांटने की प्रक्रिया चलती रही थी। इन राज्यों में छेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। जो भारत के पश्चिमी हिस्से में बसा हुआ है इसकी सीमा पड़ोसी देश पाकिस्तान से मिलती है। जबकि जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश है। अब आप ये भी जानना चाहते होंगे इनमें सबसे छोटा राज्य कौन सा है। तो छेत्रफल के दृष्टि से गोवा सबसे छोटा राज्य है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से सिक्किम सबसे छोटा राज्य है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।