गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

प्रसव के बाद जोड़ों में दर्द

Image SEO Friendly

आपकी गर्भावस्था की पूरी अवधि के दौरान आपके शरीर से जुडी विभिन्न प्रकार की जानकारी से आप अवगत होती हैं और  इस दौरान आपमें जो बदलाव आते हैं उन्हें स्वीकार करने के लिए आपको समय मिलता है। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद भी कई अन्य तरह के बदलाव होते हैं। कई माताओं को सर्जरी के बाद भी अपने कूल्हों में दर्द का अनुभव होता है और बच्चे के गर्भ से बाहर आ जाने के बावजूद भी घुटनों में अजीब अस्थिरता का एहसास बना रहता है। प्रसव के बाद जोड़ों का दर्द एक अन्य लगातार होने वाला और तीव्र दर्द है जो किसी भी स्त्री को अचानक उम्र बढ़ जाने का अहसास करा सकता है।

प्रसव के बाद जोड़ों के दर्द का क्या कारण होता है?
प्रसव के बाद जोड़ों के दर्द के कुछ सामान्य कारण निम्नवत हैं:
  • प्रसव के बाद ज्यादातर माँओं में तीव्र जोड़ों के दर्द का प्राथमिक कारण गर्भावस्था के दौरान होने वाली वजन वृद्धि है। गर्भावस्था के दौरान बच्चे का वजन बढ़ता रहता है, और शरीर वजन को संभालने की पूरी कोशिश करता है। यह दर्द प्रसव के पूरा होने को स्वीकार करने की प्रक्रिया के तहत होता है।
  • पुराने दर्द और गठिया जैसी समस्याओं के कारण कुछ माँओं को गर्भधारण के बाद जोड़ों में दर्द होने की आशंका अधिक होती है। यह जोड़ों के दर्द को और बढ़ाता है।
  • यदि आप पहले से ही जोड़ों के दर्द और टेलबोन (मेरूरज्जू की सबसे छोटी हड्डी) संबंधित दर्द की समस्या से पीड़ित हैं तो ये बच्चे के प्रसव के बाद तीव्र जोड़ों के दर्द में परिवर्तित हो सकता है।
  • गर्भावस्था और प्रसव के दौरान कई हार्मोन्स स्रावित होते हैं जो माँ और बच्चे की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये हार्मोन शरीर के स्नायू शिथिल कर देते हैं, जिससे मां बच्चे के वजन को वहन कर सफल प्रसव करा सकती है। एक बार जब डिलीवरी पूरी हो जाती है, तो स्नायुबंधन को अपनी मूल स्थिति में लौटने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है। इसके परिणामस्वरूप, जोड़ों में दर्द होता है।
  • यदि कोई महिला गर्भावस्था के दौरान नियमित व्यायाम नहीं करती है या यदि वह स्वास्थ्य या चोटों से संबंधित समस्या का सामना करती है जो उसे व्यायाम करने से रोकते हैं, तो ऐसी महिलाओं में प्रसव के बाद जोड़ों का दर्द होने की संभावना काफी अधिक होती है।

प्रसव के बाद, जोड़ों के दर्द से उबरने में कितना समय लगता है?
किसी भी दूसरी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से उबरने में लगने वाले समय की तरह, प्रसव के बाद अच्छी तरह ठीक होने में समय का लगना किसी भी स्त्री के व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर, जोड़ों का दर्द कुछ सप्ताह तक रहता है। कुछ चरम मामलों में, ये दर्द 4-6 महीने तक भी रहता है। यदि एक माँ को अच्छी गर्भावस्था के साथ ही एक स्वस्थ प्रसव हुआ है और वो उचित व्यायाम के साथ, योग्य खान-पान की आदतों और आहार की सिफारिशों पर वापस लौट सकती है, तो उसके दर्द से उबरने की संभावना अधिक होती है। प्रसव के बाद बेहतर देखभाल और चोटों और स्वास्थ्य की पिछली समस्याओं का ध्यान रखे जाने के साथ इस समयावधि को और कम किया जा सकता है।

शिशु को स्तनपान कराते वक्त सही दशा में बैठना, एकदम नीचे की स्थिति से शिशु को न उठाना और बहुत अधिक समय तक बच्चे को न लेकर रहने जैसी बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इन बातों का ध्यान न रखने से जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है और गर्भावस्था के बाद ‘सैक्रोइलियक’ का दर्द हो सकता है।

घरेलू उपचार
प्रसवोत्तर जोड़ों के दर्द के लिए कोई विशिष्ट उपचार प्रक्रिया नहीं है। फिर भी, कुछ तरीके और उपाय दर्द को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं।

  • नियमित रूप से हल्के व्यायाम का अभ्यास करें। महत्वपूर्ण ये है कि आपका शरीर सक्रिय रहे इसलिए जरुरी नहीं कि ये औपचारिक व्यायाम हो। यह प्राथमिक तौर पर जोड़ों के दर्द को नियंत्रित करता हो। तैराकी जैसे व्यायाम जो जोड़ों पर दबाव नहीं डालते, उन्हें किया जाना चाहिए। किसी भी मामले में, नियमित रुप से कोई  भी व्यायाम करने से पहले एक विशेषज्ञ के साथ परामर्श करना सबसे बेहतर है।
  • दर्द की देखभाल के लिए पुरानी प्रभावशाली गरम और ठंडे की तकनीक का सहारा लिया जा सकता है। गर्म पानी की थैली का उपयोग, टब में गर्म पानी से स्नान और बर्फ की पोटली का उपयोग करने से जोड़ों के दर्द से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है। किसी भी सूरत में, त्वचा पर सीधे गर्म पानी की थैली या आइस पैक का उपयोग न करें। उन्हें एक तौलिए में लपेटें और फिर उस जगह पर इस्तेमाल करें जहां दर्द हो रहा है।
  • शरीर की शानदार मालिश करने जैसा आराम कुछ भी नहीं है। अपने जोड़ों की स्वयं मालिश करें या एक विशेषज्ञ से अच्छी तरह मालिश करा लें। इस प्रक्रिया में चिकनाहट के लिए आप ऐसे कुछ तेलों या मलहमों का उपयोग कर सकती हैं जो जोड़ों के दर्द को नियंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं।
  • ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां कुछ महिलाओं को एक्यूपंक्चर की तकनीक के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द से काफी राहत मिली है। यदि आप इस तकनीक से अच्छी तरह से अवगत हैं, तो इन्हें घर पर ही किया जा सकता है। अन्यथा, यह सलाह दी जाती है कि हमेशा अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

प्रसव के बाद होने वाले सभी दर्द और पीड़ा, गर्भावस्था के दौरान होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। पूरी गर्भावस्था में 9 महीनों के दौरान शरीर में शरीर में भारी बदलाव आते हैं। एक बार जब आप विश्राम और गतिविधियों व व्यायाम को सही तरीके से संतुलित करते हुए शरीर को ठीक करने के लिए अच्छा समय देंगी, तो दर्द कम होने लगेगा और आपको राहत मिलेगी। यदि दर्द और बढ़ जाता है या आप अपने शरीर में उन परिवर्तनों को महसूस करना शुरू कर दें जो आपने पहले नहीं देखे हैं, तो किसी भी प्रसवोत्तर समस्या को दूर करने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें और बेहतर सलाह लें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"