गोण्डा। उच्च अधिकारियों के निर्देश देने के बावजूद तरबगंज थानाध्यक्ष द्वारा हीला हवाली करते हुए आधी अधूरी कार्रवाई करने से क्षुब्ध पीड़िता ने मंगलवार को पुनः न्याय की आस लिएं अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आधी अधूरी कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तरबगंज थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि पीड़िता की तहरीर के अनुसार पूर्णतया मेडिकल कराते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएं और साथ ही विपक्षी गाणो के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। विदित हो की 19 जुलाई 2021 को पीड़िता की बहन अजूबा पत्नी अजय निवासिनी ग्राम शीशौ थाना तरबगंज गोण्डा ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी व्यथा बताई थी जिस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि पीड़िता के पक्ष के चोटहिल लोगों का मेडिकल कराते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विपक्षियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें परंतु तरबगंज थाना अध्यक्ष द्वारा अजूबा के तहरीर को ही बदल चोटहिल पक्ष के ही एक पीड़िता गुड़िया के नाम से तहरीर बनवाकर उसी के आधार पर मात्र एनसीआर में मामले को हल्की धाराओं में दर्ज कर वह आधी अधूरी मेडिकल रिपोर्ट के सहारे विपक्षियों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जबकि चोटहिल पक्ष के गुड़ि़या पत्नह शिवपूजन ने शपथ-पत्र देते हुए कहा है कि उसके द्वारा थाने में कोई ऐसी तहरीर नही दी गयी है जिसके क्रम में मात्र एनसीआर दर्ज की जा सके।

