गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डीएम ने लिखा डीआरएम को पत्र (अति आवश्यक)

deeaarem-ko-patr

 -पत्र में रानी बाजार खैरा मार्ग रेलवे द्वारा अवरुद्ध ना करने का अनुरोध

-उच्च न्यायालय ने भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने हेतु लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश

गोण्डा। रानी बाजार बड़गांव खैरा मार्ग को रेलवे द्वारा अवरुद्ध किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी गोण्डा उज्जवल कुमार ने मण्डल रेल प्रबंधक पूर्वाेत्तर रेलवे हजरतगंज लखनऊ एवं महाप्रबंधक पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर को 17 सितंबर 2022 को पत्र लिखकर आनन्द बंसल प्रोपराइटर आनन्द राइस मिल गोण्डा के शिकायती पत्र का जिक्र करते हुए ये अवगत कराया है कि यदि रानी बाजार बड़गांव खैरा मार्ग रेलवे द्वारा बंद किया गया तो इसके परिणामस्वरूप लगभग 25 उद्योग बंद हो जायेंगे। जिससे इन उद्योगों में कार्यरत बड़ी संख्या में कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। साथ ही मार्ग अवरूद्ध हो जाने से इस क्षेत्र के किसानों को अपना धान, अनाज मंडी ले जाकर बेचना असंभव हो जायेगा। जिसके परिणामस्वरूप सरकार की किसानों से धान खरीद योजना भी काफी प्रभावित होगी। इस मार्ग के बंद होने से खैरा गांव में ई-रिक्शा के अतिरिक्त कोई अन्य वाहन नहीं जा सकेगा। जिससे आपातस्थिति उत्पन्न होने पर फायर ब्रिगेड जैसी गाड़ियां इस गांव में नहीं पहुंच सकेंगी। ज्ञात हो कि रेलवे अपने माल गोदाम को हटा कर वहां कुछ स्टेशन का निर्माण कर उक्त मार्ग को आये दिन बंद करने की कोशिश कर रही है। इसी मामले पर उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ में बंसल उद्योग एण्ड अदर्स रिट याचिका संख्या 1242/2010 भी दाखिल की गई थी। जिसमें वैकल्पिक मार्ग की मांग की गई थी। न्यायालय ने   उत्तर प्रदेश सरकार को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। जिस पर अनु सचिव संजय कुमार मौर्य ने प्रमुख अभियंता, अधीक्षण अभियन्ता वाद लोकनिर्माण विभाग लखनऊ सहित मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल, गोण्डा को भी पत्र लिखकर उच्च न्यायालय में दाखिल रिट में निर्देशित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी उच्च न्यायालय के आदेश की प्रतिलिपि संलग्न करते हुए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लखनऊ को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि रेलवे इन सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की मांग और प्रभावित होने वाले उद्योगों तथा खैरा निवासियों की समस्याओं को देखते हुए कोई मार्ग उपलब्ध कराता है या फिर अपनी मनमानी करके गांववासियों को दबाने और सभी उद्योगों को समाप्त करने का प्रयास करता है।


”go"