-अब तक काल के गाल में समा चुकी कई जिंदगियां
-कुभकरणी नींद में सो रहे जिम्मेदार
गोण्डा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जयनारायण चौराहे के पास बना हुआ ओवरब्रिज की सुधि लेने वाला कोई नहीं है, जहां उस पुल पर चढ़ते उतरते दोनों तरफ बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके चलते आए दिन दुर्घटना हुआ करती है और लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। हमारे संवाद सूत्र सुनील शुक्ल के अनुसार सालभर में लगभग आधा दर्जन लोग दुर्घटना के शिकार हो अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है शायद उन्हें अभी किसी और बड़े दुर्घटना का इंतजार है।

