( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए गोभी पराठा रेसिपी लाए हैं। ये पराठा गोभी और मेथी के मिश्रण की भरावन से बनता है। कुछ लोग खाली गोभी की भरावन से बना पराठा पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग मेथी की भरावन से पराठा बनाना पसंद करते हैं। आप भी गोभी के पराठे बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें आशा है आपको गोभी पराठा रेसिपी जरूर पसंद आएगी।
गोभी पराठा के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | गेहूं का आटा | 2 कप (300 ग्राम) |
02 | फूल गोभी | 300 ग्राम |
03 | तेल | 3-4 टेबल स्पून |
04 | हरी मिर्च | 1 (बारीक कटी हुई) |
05 | हरा धनिया | 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ) |
06 | अदरक | 1 इंच टुकडा़ |
07 | हींग | 1 पिंच |
08 | जीरा | 1/2 छोटी चम्मच |
09 | हल्दी पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच |
10 | धनिया पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
11 | अमचूर | 1/2 छोटी चम्मच |
12 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच से कम |
13 | गरम मसाला | 1/4 छोटी चम्मच |
14 | नमक | स्वादानुसार |
गोभी पराठा बनाने की विधि-
- बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए और आटे में 1/2 छोटी चम्मच नमक, 2 छोटी चम्मच तेल डालकर मिला लीजिए और पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिये। इतना आटा लगाने में 1 कप से थोडा़ कम पनी लगा है. इसमें 1 टेबल स्पून पानी बच गया है। गुंथे हुये आटे को 20-25 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये, आटा सैट हो जाएगा।
- फूल गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिये।इसे धोने के बाद इन टुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. साथ ही इसमें अदरक का टुकडा़ भी कद्दूकस करके डाल दीजिए।
- स्टफिंग बनाने के लिए गैस पर पैन रख कर इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये। तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये। जीरा भून जाने पर इसमें हींग, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए।
- मसाले में कद्दूकस की हुई फूलगोभी और अदरक, 1/2 छोटी चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और थोडा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये। स्टफिंग को 2-3 मिनिट लगातार चलाते हुए पका लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और स्टफिंग को प्याले में निकाल कर ठंडा होने दीजिए।
- आटे के सैट होने पर हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिए। आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई तैयार कीजिए। लोई को सूखे आटे (परोथन) में लपेटकर 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. बेले गये परांठे के ऊपर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखिये. परांठे को चारों ओर से उठा कर, स्टफिंग को बन्द कर दीजिये। इससे स्टफिंग भरे हुये गोले को हथेली और उँगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये जिससे स्टफिंग परांठे में चारों ओर फैल जाए।
- भरी हुई लोई को सूखे आटे में लपेट कर 5-6 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिये। तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये। तवे के गरम होने पर इसे थोडा़ सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और बेले हुये परांठे को सिकने के लिए तवे पर डाल दीजिए।
- परांठे को नीचे की ओर से हल्का सिकने पर दूसरी तरफ़ पलट दीजिए और जब परांठे के दूसरे भाग में सुनहरी चित्ती आने लगे तो परांठे के पहले वाले भाग के ऊपर थोडा़ तेल डालकर चारों तरफ़ अच्छी तरह से फैला दीजिए।परांठे को दूसरी तरफ़ पलटिये तथा इस भाग में भी थोडा़ सा तेल डालकर इसको अच्छी तरह से चारों ओर फैला दीजिए. परांठे को कलछी से हल्का दबाव देते हुए दोनों ओर सुनहरी चित्ती आने तक अच्छे से सेक लीजिए. परांठों को मध्यम आंच पर ही सेकें। सिके हुए परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये।
- सारे परांठे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. इतने आटे में लगभग 6 परांठे बनकर तैयार हो जाते हैं।
- गोभी के गरमागरम स्वादिष्ट परांठों को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, आम का छुंदा, आम का मीठा अचार या नींबू का मीठा या किसी के भी साथ परोसिये और खाइये।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप गोभी पराठा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।