गोण्डा। जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा में मंगलवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ उम्र महिला की मौत हो गई है। जिससे घर परिवार में कोहराम मच गया । बाबूराम पुरवा की रहने वाली उमा देवी किसी काम से बाजार में गयी हुई थी। स्टेट बैंक के पास से निकल रही थी तभी एक चौपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि परिजन महिला को सीएचसी मुजेहना मिले गए थे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

