गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा धान उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण संपन्न

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर  द्वारा धान उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण संपन्न
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा द्वारा आज दिनांक 1 जून 2023 को कृषि विज्ञान केंद्र पर धान उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण संपन्न हुआ । प्रशिक्षण का शुभारंभ केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ पीके मिश्रा द्वारा किया गया । उन्होंने किसानों को धान की सीधी बुवाई करने का आव्हान किया । उन्होंने बताया कि मल्टी क्रॉप सीडर के द्वारा धान की सीधी बुवाई कम लागत, कम खर्च एवं कम समय में की जा सकती है । धान की सीधी बुवाई में प्रति एकड़ 20 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है ।  शोधित एवं उपचारित बीज की बुवाई करने पर बीज जनित रोग नहीं लगते हैं । बीज शोधन के लिए जैव फफूंदीनाशक ट्राइकोडरमा पाउडर की 5 ग्राम मात्रा को प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीज का शोधन कर लेना चाहिए । इससे बीज जनित रोग नहीं लगते हैं । डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने धान पौधशाला प्रबंध तकनीक की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि धान की पौधशाला का चयन उपजाऊ जमीन में ऊंचे स्थान पर करना चाहिए । जहां सिंचाई का सुनिश्चित साधन हो । धान की पौधशाला अच्छे खेत में तैयार की जाती है । पौधशाला में सड़ी गोबर की खाद, यूरिया, डीएपी एवं जिंक सल्फेट का प्रयोग किया जाता है । पौधशाला में नियमित सिंचाई की जाती है । धान की पौध का सफेद रंग लौह तत्व की कमी के कारण होता है । इसकी कमी होने पर फेरस सल्फेट का छिड़काव किया जाता है । धान के जिस क्षेत्रफल में रोपाई करनी होती है, उसके बारहवें से पन्द्रहवें क्षेत्रफल में पौधशाला तैयार की जाती है । पौधशाला में खरपतवार प्रबंधन के लिए प्रेटिलाक्लोर खरपतवारनाशी रसायन का प्रयोग करते हैं । धान की पौध 3 सप्ताह से 4 सप्ताह पुरानी होने पर  रोपाई की जाती है । धान पौध की रोपाई से पूर्व पौधों को जड़ सहित उखाड़ कर पौध के ऊपरी हिस्से को काट देते हैं । जिससे रोपाई के बाद पौधा गिरने पर भूमि में न छुए । ऐसे स्वस्थ 2 पौधों की रोपाई एक स्थान पर करते हैं । इस प्रकार 45 से 50 पूंजे प्रति वर्ग मीटर होना चाहिए । पंक्तियों में रोपाई करने पर अच्छा उत्पादन मिलता है । डॉक्टर दिनेश कुमार पांडे ने धान की स्री पद्धति के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों विजय कुमार यादव दुखी लाल त्रिपाठी विनय कुमार सिंह जुगल किशोर वर्मा शिवकुमार तिवारी श्रीमती पूनम सुनीता यादव आदि ने प्रतिभाग कर धान उत्पादन तकनीक की जानकारी प्राप्त की ।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"