-बीते 7 मई शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के कद्दावर नेता और
-पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व० पंडित सिंह के प्रथम पुण्य स्मृति तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
गोण्डा। प्रदेश सपा कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह जी बहादुर नेता थे और जब नेता बहादुर होता है तो जनता उसके साथ चलती है। पंडित सिंह जी के न रहने पर सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पार्टी को भी बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। स्वर्गीय पंडित सिंह पार्टी के प्रति समर्पित रहे और पार्टी में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोण्डा सदर के 2022 विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सूरज सिंह को बहुत वोट और आशीर्वाद मिला, लोगों ने बहुत मदद की बस थोड़े कुछ कारणों से परिणाम नकारात्मक रहा। पंडित सिंह जी का संघर्ष हम सभी को लोगों के लिए एक सबक है। पार्टी हित के लिए सभी नेताओं को जनता के लिए ऐसे ही संघर्ष करने की जरूरत है, श्री यादव ने कहा कि पंडित सिंह के ना रहने पर परिवार के अलावा पार्टी को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी स्वर्गीय पंडित सिंह जी के परिवार के साथ सभी प्रकार के सहयोग के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने।संबोधन में भावुक दिखे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, एमएलसी संजय लाठर, एमएलसी अरविंद सिंह, सपा विधायक पूर्व मंत्री डॉ शिव प्रसाद यादव विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह, विधायक आनंद यादव, आईपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, अध्यक्ष राम कुमार निर्मल सहित देवीपाटन मंडल के नेतागण शामिल रहे। स्व०पण्डित सिंह के पुत्रगण सूरज सिंह और अभिषेक सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।