कर्नलगंज-गोण्डा। भव्य शोभायात्रा के साथ करनैलगंज के रामलीला मैदान में 10 दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जो दो विधायको की देखरेख में सम्पन्न होगा। जिसका शुभारंभ 8 जनवरी को होगा जो लगातार 18 जनवरी तक चलता रहेगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक पंडित निर्मल शास्त्री ने दी है। उन्होंने बताया अखिल भारतीय श्री रामनाम जागरण मंच के बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास रमेश भाई शुक्ल की मौजूदगी में विधान सभा करनैलगंज के विधायक अजय सिंह व विधायक कटरा बाजार बावन सिंह की अगुवाई में आगामी सात जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें करीब 600 वाहनों का काफिला साथ चलेगा। जो नगर करनैलगंज से निकलकर विधानसभा करनैलगंज व विधानसभा कटरा बाजार होते हुये पुनः रामलीला मैदान में पहुंचेगा। जिसकी तैयारी तेजी के साथ चल रही है। उन्होंने बताया कि श्री रामकथा को भव्यता प्रदान करने के लिए हर तरह से प्रयास किये जा रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री रामकथा का श्रवण करेंगे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।