( वर्तिका श्रीवास्तव )
आपने बहुत सारे प्रकार के डोसा खाए होंगे। सबसे कॉमन जो डोसा होता है वह चावल और दाल से बनाया जाता है। इसके अलावा हम सूजी का डोसा, मूंग दाल का चिल्ला बेसन का चिल्ला और बहुत सारे डोसा बनाते हैं। डोसा भी कई प्रकार होते हैं जैसे कि पेपर डोसा, मसाला डोसा, पनीर डोसा और सभी प्रकार के डोसा बहुत भी टेस्टी लगते हैं। आज हम मसाला डोसा बनाएंगे। मसाला डोसा में अंदर की स्टाफिंग आलू से बनाई जाती है और बाहर से बहुत ही क्रंची और हल्का सा मुलायम डोसा होता है। आज हम आपको बिल्कुल हलवाई स्टाइल डोसा बनाने की तरीके से बनाएंगे ,जिससे आपका डोसा तवे पे चिप के नहीं और बहुत आसानी से निकल जाएगा। आपको डोसा बनाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। यदि आप पहली पहली बार भी डोसा बनाने जा रहे हैं तो आप इसको बहुत आसानी से बना लेंगे। इसके बाद इसको बनाने के लिए आपको किसी नॉन स्टिक पैन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बिना नॉन स्टिक पैन के लोहे के तवे में भी इसको आसानी से बना सकते हैं क्योंकि यह हलवाई स्टाइल डोसा की रेसिपी है ,जिसका प्रयोग हलवाई लोग करते हैं। जैसे आपने देखा होगा कि हलवाई जब डोसा बनाते हैं तो उनका डोसा अपने आप तवा छोड़ देता है और बहुत आराम से वे लोग डोसा के बैटर को तवे पर फैला भी लेते हैं। तो हम आपको यहां पर सभी सीक्रेट और टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे कि कैसे आप का डोसा बहुत ही टेस्टी क्रंची और सॉफ्ट रहेगा। तो देर किस बात की चलिए फिर बनाना शुरू करते हैं बहुत ही टेस्टी मसाला डोसा।
डोसा के बैटर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | चावल | 4 कप |
02 | उड़द की दाल | 1 कप |
03 | बेसन | 1 कप |
04 | सूजी | 1 कप |
05 | चीनी | 1 चम्मच |
06 | नमक | ½ चम्मच |
डोसा का मसाला आलू बनाने की सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | सरसों का तेल | 2 चम्मच |
02 | राई | ½ चम्मच |
03 | लाल मिर्चा | 2 पीस |
04 | करी पत्ता | 10 पीस |
05 | अदरक का पेस्ट | 1 चम्मच |
06 | लहसुन का पेस्ट | 1 चम्मच |
07 | प्याज | 2 बारीक कटी हुई |
08 | सब्जी मसाला | ½ चम्मच |
09 | गरम मसाला | ½ चम्मच |
10 | अमचूर पाउडर | ½ चम्मच |
11 | धनिया पाउडर | ½ चम्मच |
12 | हल्दी | ½ चम्मच |
13 | कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | ½ चम्मच |
14 | आलू | 4 उबली हुई |
15 | रिफाइंड /देशी घी | आवश्यकता अनुसार |
16 | टमाटर | आवश्यकता अनुसार |
17 | धनिया पत्ती | आवश्यकता अनुसार |
परफेक्ट डोसा के बैटर बनाने की विधि-
- डोसा बनाने के लिए जो सबसे परफेक्ट अनुपात होता है वह होता है चार अनुपात एक का। यानी कि 4 कप हमको चावल लेना चाहिए और 1 कप उड़द की दाल लेनी चाहिए। उड़द की दाल हम यहां पर बिना छिलके वाली ले रहे हैं। इससे यह काफी टेस्टी बनता है। चावल हमने नॉर्मल चावल लिया है घर में जो होता है।
- उसके बाद आप चावल और दाल को धुल कर पानी में भीगा कर 8 घंटे के लिए रख दीजिए।
- फिर इसको चावल और दाल दोनों को साथ में थोड़ा सा पानी डालकर 8 घंटे बाद पीस लीजिए। आपको बारीक पेस्ट बनाना है।
- उसके बाद हम यहां पर एक कप कप बेसन और एक कप सूजी डालेंगे। यदि आप बेसन नहीं डालना चाहते तो आप आधा कप चना दाल भी भगाते समय डालिए और मेथी डाली। साथ में पीस लें उससे भी टेस्ट आएगा।
- बेसन डालने से आपका डोसा तवे पर ज्यादा चिपकेगा नहीं और आसानी से निकल आएगा। सूजी डालने से डोसा बहुत क्रंची बनेगा तो इसलिए सूजी और बेसन डालना ना भूलें।
- एक चम्मच चीनी डालने से यहां पर फर्मेंटेशन प्रोसेस तेज होगा और नमक हम टेस्ट के लिए डाल रहे हैं। नमक हमको आधा चम्मच डालना है।
- इन सब को अच्छे से मिक्स करना है एक डायरेक्शन में 10 मिनट तक।
- इससे इसमें एयर बबल्स आते हैं और यह काफी हल्का बैटर बनता है और क्रंची भी बनता है। इससे यह बहुत मार्केट स्टाइल डोसा बनता है।
- उसके बाद इसको हम 4 घंटे का फर्मेंटेशन के लिए रख देंगे। 4 घंटे से ज्यादा हमको फर्मेंट नहीं करना है, यदि आप इसे ज्यादा फर्मेंट कर देंगे तो यह बहुत ज्यादा सॉफ्ट हो जाएगा और तवे पर चिपक जाएगा तो निकलेगा ही नहीं। इसलिए आपको इसका ध्यान रखना है। 4 घंटे से ज्यादा फर्मेंट मत करिएगा।
और पढ़े -गरम मसाला घर पर कैसे बनाये
और पढ़े -सब्जी मसाला घर पर कैसे बनाये
आलू के लिए मसाला बनाने की विधि-
- उसके बाद हम आलू के लिए मसाला बनाएंगे आलू का मसाला बनाने के लिए हम सरसों का तेल लेंगे।
- उसमें राई लाल मिर्चा और करी पत्ता डालकर तड़का लगा देंगे।
- जो हमारा तड़का अच्छे से चटक जाए और महक आने लगे तब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे और इसको अच्छे से महक जाने देंगे।
- फिर इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालेंगे और इसको भी महक जाने देंगे।
- फिर इसमें हम अपने बाकी मसाले जैसे कि हैं सब्जी मसाला ,हल्दी ,गरम मसाला , अमचूर पाउडर ,धनिया पाउडर ,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करेंगे।
- फिर उसमें हम उबली हुई आलू डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- आप इसको थोड़ा गिला रखिए। गिला रखने के लिए आप मसाला भूनते हैं तभी थोड़ा सा पानी डाल दीजिए आप के मसाले भी भून जाएंगे और यह थोड़ा सा गिला भी बनेगा क्योंकि गीला होने पर ही आप इसको तवे पर अच्छे से फैला पाएंगे।
- फिर उसके बाद बहुत इंपॉर्टेंट प्रोसेस है।
- एक तवा लीजिए, तवे में आप दो चम्मच रिफाइंड डालिए अथवा मीडियम पर गर्म करना है और उसके बाद उसमें पानी डालकर कपड़े से पांच दीजिए इससे आपका तवा नॉन स्टिक बन जाता है और तवे पर कम चिपकता है।
- इसमें एक कलछुल बैटर लीजिए और बैटर को बाहर धकेलते हुए फैला दीजिए फिर इसमें दो तीन चम्मच रिफाइंड ऑयल डालिए उसके बाद सब फैला दीजिए कॉर्नर पर।
- इसमें बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर डालिए और धनिया पत्ती डालकर से फैला दीजिए।
- अब आप को देखेंगे की आप बैटर अपने आप तवे को छोड़ देगा और बहुत ही अच्छा डोसा बनकर तैयार होगा।
- इस तरह हमारा डोसा बनकर तैयार हो जाता है।
- डोसा बनाने में कोई दिक्कत होती है कोई प्रॉब्लम आती है तो भी हमें जरूर बताइएगा हम आपकी मदद करेंगे।
- अब आपकी डोसा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। जब सारे मसाला डोसाबन जाएं, उन्हें गर्मा गरम सांबर और मूंगफली की चटनी अथवा नारियल की चटनी के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ आनंद लें।
और पढ़े - सांभर घर पर कैसे बनाये
और पढ़े - मूंगफली की चटनी कैसे बनाये
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मसाला डोसा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।