(वर्तिका श्रीवास्तव )
हम अक्सर आलू फिंगर चिप्स (फ्रेंच फ्राइस) बाजार में खाते है, पर क्या आपको पता है की आलू फिंगर चिप्स हम आसानी से घर पर बना सकते है। घर पर बनाने में हम सफाई का भी ख़याल रखते है और जितना चाहे बना सकते है।तो यह है टेस्ट भी और बचत भी। आज के ज़माने में तो लोग तीखा और चटपटा खाना ही पसंद करने लगे है। और यही आप खरीदने जाये तो वो इतना महंगा भी हो गया है तो क्यों न हम उसे घर पे ही बाजार से अच्छी बना के रख ले ताकि जब भी मन करे उसे बना कर खा सके। और अगर आपके घर में बच्चे है तो आपको तो ऐसा जरूर करना चाहिए क्योंकि बच्चो का तो ये सब पसंदीदा है….
फिंगर चिप्स के लिए आवश्यक सामग्री -
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | आलू | 1 किलो ग्राम |
| 02 | मैदा | 25 प्रतिशत भाग |
| 03 | आरारोट | 75 प्रतिशत भाग |
| 04 | फ़ूड कलर | वैकल्पिक |
| 05 | रिफाइंड | 1 किलो ग्राम |
| 06 | महराजा मसाला नमक | स्वाद अनुसार |
फिंगर चिप्स बनाने की विधि -
- सबसे पहले आप आलू को छिलनी से छील ले।
- इसके बाद सभी आलू को अंगुली के साइज़ में काटने के बाद पानी में डालते जाए, इससे आलू काला नहीं होगा और आपकी फ्रेंच फ्राइज अच्छी बनेगी। जब आपकी सभी आलू काट जाये तो आप इसे पानी में करीब 3 घंटे तक भिगो दे।
- 3 घंटे फिर उसे छान कर किसी किचेन टावल पे निकाल ले और उसे टावल के दूसरे भाग से आलू का पानी सूखा दे या किसी जाली दार टोकरी में आलू नक़ल कर रख दे और उसे 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दे।
- अब आप एक परात में सभी कटे हुए आलू निकाल कर रख ले। और इसमें आवश्यकता अनुसार फ़ूड कलर मिलकर दोनों हाथो से खूब मिलाये। जिससे आपकी आलू ठीक प्रकार से कलर हो जाये।
- पांच मिनट बाद परात से आलू निकाल कर प्लास्टिक की टोकरी में निकाल कर रख ले। और नीचे शेष बचे हुऐ पानी को निकाल कर बाहर फेंक दे।
- अब आप इसे एक परात में फिर निकाल ले। इसके बाद अब आप कटे हुए आलू में 25 प्रतिशत भाग मैदा और 75 प्रतिशत भाग आरारोट डालकर हाथो से खूब मिलाये।
- जब आपके आलू में मैदा और आरारोट ठीक प्रकार से मिल जाये तो आप गैस जलाकर कड़ाही में रिफाइंड डालें। जब आपका रिफाइंड खूब गरम हो जाये।
- यदि आपके फिंगर चिप्स में नमी दिखाई दे तो आप एक प्लेट में आरारोट लेकर आलू में थोड़ा-थोड़ा मिक्स करके कड़ाही में डाल दे। तीन मिनट बाद यदि आलू आपका आलू आपस में चिपका हो तो उसे धीरे -धीरे करके अलग कर दे। और हल्के हाथो से चलाकर करीब तीन मिनट इंतजार करे। जब आपका आलू रिफाइंड में तैरने लगे तो आलू कड़ाही से बाहर निकाल कर किसी बर्तन में रखते जाये।
- इसी तरह सभी फिंगर चिप्स को हाफ फ्राई करके तल ले और इकठ्ठा रख ले।
फिंगर चिप्स तैयार करने की विधि -
जब आपका हाफ फ्राई किया हुआ फिंगर चिप्स ठंडा हो जाये ,तो आप पुनः गरम तेल में फुल फ्राई करके किसी बर्तन में निकाल ले।
इसके बाद इसमें आप ऊपर से महराजा मसाला नमक छिड़क दे। तथा एक छोटे प्लेट में फिंगर चिप्स चटनी के साथ फिंगर चिप्स का आनंद ले। परन्तु यदि आप फिंगर चिप्स की चटनी बनाना नहीं जानते है।,और फिंगर चिप्स की चटनी बनाना चाहते है तो पढ़े - फिंगर चिप्स व मोमोज की जायकेदार चटपटी चटनी कैसे बनाये । परन्तु यदि आप वेज मेयोनीज़ नार्मल चटनी के साथ फिंगर चिप्स खाना चाहते है तो आप पढ़े -मेयोनीज़ चटनी 4 फ्लेवर में कैसे बनाये।
आवश्यक सुझाव-
फ़ूड कलर यदि आप डालना चाहे तो डाल सकते है। यह वैकल्पिक होता है ,क्योकि कुछ लोगो को फ़ूड कलर पसंद नहीं होता है। यदि आप फिंगर चिप्स घर पर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।