गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गेहूं की कटाई,रीपर बाइंडर मशीन से करें गेहूं की कटाई

Image SEO Friendly

मौजूदा वक्त में कई मशीनों ने किसानों के काम को आसान कर दिया है. पहले जिस काम को करने में कई दिन या हफ्ते लग जाते थे, वो काम अब मशीनों से कुछ घंटों में आसानी से हो जाता है. उन्हीं मशीनों में से एक मशीन रीपर बाइंडर भी है. जो गेहूं की खड़ी फसल को काटकर बंडल बनाकर खेत में छोड़ देती है. कटाई के बाद इन बंडल को आसानी से उठाकर थ्रेशर से मड़ाई की जाती है. बता दें कि रीपर बाइंडर की सहायता से समतल खेत में जमीन से 5 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है जिससे भूसे का नुकसान भी नहीं होता है.

रीपर बाइंडर मशीन की विशेषता

रीपर बाइंडर के कटरबार की चौड़ाई 1.2 मीटर होती है तो वहीं इसके आगे बढऩे की गति 1.1 से 2.2 मीटर/सेकंड तक होती है. इसकी कार्य क्षमता 0. 4 हेक्टेयर/घंटा होती है तथा इसका 5. 6 किलोवाट का इंजन एक घंटे में करीब 1.2 लीटर डीजल खपत करता है. रीपर बाइंडर मशीन के ऊपर एक सीट लगी होती है तथा उस सीट के नीचे एक नुमेटिक पहिया लगा होता है जिसकी सहायता से मशीन को मोड़ा जाता है. रीपर बाइंडर से प्रति बंडल फसल का वजन करीब 4 से 6 किलोग्राम तक होता है.

रीपर बाइंडर मशीन से गेहूं की कटाई

रीपर बाइंडर से फसल को काटने में काफी कम समय लगता है. कटाई के समय मजदूरों की कमी होने के वजह से प्रति एकड़ 3000 रूपए खर्च आता है. अतः इस मशीन के इस्तेमाल से कम से कम प्रति एकड़ 1750 रूपए की बचत होती है और कटाई का काम भी शीघ्र हो जाता है.

रीपर बाइंडर मशीन किस कंपनी की खरीदें

  • BCS इंडिया प्रा. लिमिटेड
  • ग्रीनलैंड रीपर बाइंडर
  • वसुंधरा रीपर बाइंडर
  • ABS रीपर बाइंडर



”go"