गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पैडी वीडर यंत्र से करें धान की निराई गुड़ाई और हटाएं खरपतवार

Image SEO Friendly

भारत में धान की खेती (Paddy Cultivation) बहुत बड़े स्तर पर की जाती है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की किस्मों की बुवाई करके किसान धान उगाते हैं, जिसकी शुरूआत नर्सरी से की जाती है. इसके साथ ही किसान को धान की निराई-गुड़ाई और खरपतवार को हटाने में अधिक संख्या में मजदूरों की ज़रूरत पड़ती है.सभी जानते हैं कि मौजूदा समय में देश के क्या हालात हैं. ऐसे में धान की खेती कर रहे किसानों के लिए पैडी वीडर कृषि उपकरण (Paddy Weeder Agricultural Machine) बहुत काम आएगा. इस कृषि उपकपण द्वारा आसानी से खरपतवार को हटाया जा सकता है, साथ ही मजदूरों को देने वाली लागत को भी बचाया जा सकता है. बता दें कि धान की खेती में सबसे ज्यादा समय खरपतवार हटाने और निराई-गुड़ाई जैसे कार्यों में लगता है. ऐसे में किसान पैडी वीडर उपकरण को अपनाकर समय की बचत कर सकते हैं, साथ ही खेत की निराई-गुड़ाई का काम भी कर सकते हैं. इस कृषि यंत्र को चलाना बहुत आसान होता है.

क्या होता है पैडी वीडर

यह कृषि उपकरण वजन में काफी हल्का होता है. इस उपकरण को एक व्यक्ति आसानी से चला सकता है. इससे पानी भरे खेत में थोड़ा आगे-पीछे करके धान की 2 कतारों के बीच चलाया जाता है. इस तरह खरपतवार के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाते हैं और वह कीचड़ में मिल जाते हैं और धान के पौधों में मिट्टी चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी जाती है. इसके साथ ही धान की जड़ के आस-पास की ज़मीन कुरेदी रहती है, जिससे धान की पैदावार में तेजी से होती है.

यूपी के किसानों के लिए लाभकारी है पैडी वीडर

कृषि वैज्ञानिकों की मानें, तो यूपी के किसानों को धान की खेती में इस यंत्र का उपयोग करना चाहिए. बता दें कि यह यंत्र यूपी के कई जिलों जैसे लखनऊ, अंबेडकर नगर और उन्नाव आदि में आसानी से मिल जाता है. इसकी कीमत 1,500 रुपए के आस-पास होती है. अगर सरकारी तौर पर पैडी वीडर को खरीदा जाए, तो यह 1,800 से 2000 रुपए तक का मिलता है. खास बात है कि इस कृषि यंत्र पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाती है.  


”go"