गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गर्भावस्था के बाद अम्बिलिकल हर्निया होने के कारण, लक्षण और उपचार

Image SEO Friendly

एक महिला के जीवन में बहुत खास पल होता है वो जब वह पहली बार अपने लाड़ले को गोद में लेती है। अब आप एक माँ बन चुकी हैं और अपने हाथों में बच्चे को देखकर आप बहुत खुश भी होंगी पर अभी आपका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुआ होगा। बच्चे के जन्म के बाद भी आपको बहुत सारे कारणों से दर्द हो सकता है। डिलीवरी के बाद दर्द होने का एक कारण हर्निया भी है जिसे पोस्टपार्टम हर्निया कहते हैं। हर्निया शरीर में कहीं भी हो सकता है, जैसे जांघों में, पेट के निचले हिस्से में या ऊसन्धि के पास। यदि इस समस्या की वजह से आपको बहुत ज्यादा दर्द होता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

अम्बिलिकल हर्निया क्या है? 
अम्बिलिकल हर्निया तब होता है जब डिलीवरी के बाद महिलाओं की नाभि बाहर की ओर फैलने लगती है। इसे छूने से आपको संवेदनशील और मुलायम महसूस हो सकता है और कभी-कभी आप इसे अंदर की ओर भी दबा सकती हैं। अम्बिलिकल हर्निया का सबसे मुख्य लक्षण यह है कि यदि आप छींकती, खांसती या कोई भारी सामान भी उठाती हैं तो इससे आपको पेट के निचले हिस्से में तनाव महसूस हो सकता है। तनाव या खिंचाव महसूस करने के साथ-साथ यह बढ़ता भी है। 

डिलीवरी के बाद अम्बिलिकल हर्निया होने के कारण 
Image SEO Friendly
अक्सर पेट और पेल्विक के हिस्से में ज्यादा दबाव पड़ने से उन्हें अम्बिलिकल हर्निया हो सकता है। कुछ लोगों को पहले से ही अम्बिलिकल क्षेत्र में समस्या होती है जो बड़े होने पर उनमें बढ़ती रहती है और गर्भावस्था के बाद यह अम्बिलिकल हर्निया के रूप में दिखाई देती है। महिलाओं में यह समस्या पेट मांसपेशियां कमजोर होने या पेट पर दबाव बढ़ने से भी हो सकती है। अम्बिलिकल हर्निया के मुख्य कारण हैं; 

  • एक से अधिक गर्भावस्था: यदि आपके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं या आपने कम समय में दो से तीन बार गर्भधारण किया है तो इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और यह हर्निया का खतरा बढ़ाता है। 
  • वजन अधिक होने से: यदि आपका वजन जरूरत से ज्यादा है तो आपको अम्बिलिकल हर्निया होने की संभावना ज्यादा हो सकती है क्योंकि इससे भी आपके पेट की मांसपेशियों का लचीलापन कमजोर होता है।  
  • डिलीवरी का समय अधिक होने से: डिलीवरी का समय ज्यादा होने से भी आपको अम्बिलिकल हर्निया की समस्या हो सकती है क्योंकि इससे भी आपके पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव व तनाव आता है। 
  • मुख्य मांसपेशियां कमजोर होने से: यदि आपकी मुख्य मांसपेशियां कमजोर हैं तो भी आपको अम्बिलिकल हर्निया की शिकायत हो सकती है। पेट की मुख्य मांसपेशियां आपकी रीढ़, कमर, पीठ के निचले हिस्से और पेट को सहारा देती हैं। इसलिए पूरे शरीर को सहारा देने के लिए इन मांसपेशियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। 
  • पेट की गुहा (पेट की कैविटी) में फ्लूइड आना: पेट की लेयर और अंगों में फ्लूइड आने से भी आपको अम्बिलिकल हर्निया हो सकता है। 
  • बहुत ज्यादा दबाव पड़ने से: यदि आपको बहुत ज्यादा खांसी या छींक आती है और इस दौरान आप कोई भारी सामान उठाती हैं तो इससे भी आपको अम्बिलिकल हर्निया होने का खतरा बढ़ सकता है। 
  • पेट की सर्जरी से: यदि पहले भी आपके पेट की सर्जरी हो चुकी है तो इससे भी आपको अम्बिलिकल हर्निया की समस्या हो सकती है। 

डिलीवरी के बाद अम्बिलिकल हर्निया होने के लक्षण 
अम्बिलिकल हर्निया के कुछ लक्षण यहाँ बताए गए हैं, आइए जानें;
  • अम्बिलिकल हर्निया की समस्या होने से आपको पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द और सूजन हो सकती है। इस दौरान यदि आप कोई भरी सामान उठाती हैं, खांसती हैं, छींकती हैं या बोवेल मूवमेंट के समय आपको जलन और दर्द हो सकता है। यदि आपको गंभीर रूप से हर्निया होता है जिससे आपको पेट में दर्द और  तकलीफ हो सकती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
  • सी सेक्शन डिलीवरी के बाद हर्निया होने से पेट की त्वचा में आपको इसके कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसे इंसीजनल हर्निया भी कहा जाता है। इसमें आपके पेट की त्वचा ढीली होने लगती है और बाहर निकलती है। हर्निया होने से आपके खून का सर्कुलेशन रुक सकता है जिससे आपके पेट पर प्रभावित जगह के आस-पास की त्वचा लाल और नीली भी हो सकती है। 
  • यदि आप हर्निया से ग्रसित हैं तो आपको मतली, उल्टी, पॉटी में खून आना और गैस की समस्या भी हो सकती है। 

डिलीवरी के बाद अम्बिलिकल हर्निया के ट्रीटमेंट 
यदि आपको डिलीवरी के बाद अम्बिलिकल हर्निया होता है तो आप इसका ट्रीटमेंट सर्जरी की मदद से करवा सकती हैं। वैसे कुछ डॉक्टर नॉन-सर्जरी ट्रीटमेंट करवाने की भी सलाह देते हैं। इसमें आप अपने पोस्चर को ठीक करने के लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। आपके लिए दोनों तरीके किस प्रकार से प्रभावी हो सकते हैं, आइए जानें;

1. सर्जिकल ट्रीटमेंट 
सर्जिकल ट्रीटमेंट आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और ओपन सर्जरी से सभी टिश्यू को अपनी सही जगह पर पहुँचने में मदद मिलती है। इसके लिए आप लैपरस्कोपिक सर्जरी भी करवा सकती हैं। इसमें ज्यादा दर्द भी नहीं होता है और आपकी रिकवरी में भी कम समय लगेगा। इसमें दोबारा से हर्निया जैसी समस्या होने की संभावना भी कम है। पर यह सलाह दी जाती है कि यदि आपको हर्निया बहुत अधिक गंभीर नहीं हुआ है तो आप इसे एक्सरसाइज की मदद से ही ठीक करें, जैसे आप मुख्य मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए योगा कर सकती हैं। 

2. नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट 
वैसे तो सर्जिकल ट्रीटमेंट से अम्बिलिकल हर्निया ठीक होने की संभावनाएं बहुत कम हैं पर फिर भी कुछ मामलों में डॉक्टर महिलाओं को सर्जरी करवाने के बजाय नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं, जैसे योगा, एरोबिक्स और स्ट्रेचिंग। एक्सरसाइज करने से कमजोर मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं और इससे डिलीवरी के बाद सामान्य होने में भी मदद मिलती है। यदि आप ऐसी एक्सरसाइज करती हैं जिससे आपके पेट और पेल्विक की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव न पड़े तो इससे आपको बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। इसके लिए आप सांस लेने की एक्सरसाइज, योगा, साइकिलिंग और मेडिटेशन भी कर सकती हैं। एक्सरसाइज करने के साथ-साथ आपके लिए अपना सही पोस्चर बनाए रखना भी जरूरी है। इस दौरान आपको यह ध्यान देने की जरूरत है कि यह एक्सरसाइज करने से आपके शरीर  का फंक्शन किस तरह से होता है। जब भी आप अम्बिलिकल हर्निया का डायग्नोसिस करवाएं तो ध्यान रहे कि आप हील्स न पहनें क्योंकि इससे आपके पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों में दबाव पड़ सकता है। सीधे व सही तरीके से खड़े होने पर भी आपको मदद मिल सकती है। 

यदि बच्चे के जन्म के बाद अम्बिलिकल हर्निया ठीक नहीं हुआ तो क्या होगा?
आपको यह पता होना चाहिए कि आप में हर्निया की समस्या कितनी ज्यादा गंभीर है। यदि यह समस्या बहुत कम है और आपको इससे कोई असुविधा नहीं होती है तो इसका इलाज करना भी जरूरी नहीं है पर नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। हालांकि यदि आपको गंभीर रूप से हर्निया हुआ है तो आपको तुरंत डॉक्टर से चेक अप करवाने की जरूरत है क्योंकि इससे आपको कई समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे पेट में बहुत ज्यादा दर्द होना और आंतों में खून न पहुँच पाना। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप कोई भी एक्सरसाइज या ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर से इस बारे में पूरी जानकारी लें। 

यदि हर्निया का इलाज नहीं किया गया तो यह बहुत ज्यादा गंभीर समस्या भी हो सकती है और आप पर इसके खतरनाक प्रभाव भी पड़ सकते हैं। निवारण हमेशा ही इलाज से बेहतर होता है इसलिए यदि हर्निया से आपको ज्यादा दर्द या तकलीफ नहीं हो रही है तो भी आप इसके लिए एक बार डॉक्टर से चर्चा जरूर करें। डिलीवरी के बाद आपका फिट रहना जरूरी है इसलिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और शरीर को दोबारा उसी पोस्चर में लाएं। 

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"