गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं? जानिए गर्भवती होने के लिए सर्वश्रेष्ठ आयु क्या है

Image SEO Friendly

मनुष्य अपने जीवन के किसी भी पड़ाव में माता–पिता बनने के बारे में सोच सकते हैं, और इसका मतलब है अपने अलग–अलग उम्र में। तो क्या ‘गर्भावस्था की सही उम्र‘ जैसी कोई चीज होती है? तथ्य यह है कि हर उम्र में बच्चे होने के फायदे और नुकसान होते हैं। अन्य कारक भी हैं जो परिवार शुरू करने के लिए सही समय चुनने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे आर्थिक स्थिति, समाज जहाँ आप रहते हैं और आप दोनों के व्यवसाय की संभावनाएं। इन सभी कारकों के विषय में गहन जानकारी प्राप्त करके आपको यह निर्णय करने में सहायता मिलेगी कि आपके गर्भधारण करने की सर्वाधिक उपयुक्त आयु कौन सी है।

गर्भधारण करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त आयु क्या है?
यह प्रश्न पूछे जानेवाले प्रत्येक व्यक्ति के आधार पर इसका उत्तर अलग–अलग होगा। “सबसे सही” की परिभाषा प्रत्येक व्यक्ति की परिस्थितियों के अनुसार भी अलग हो सकती है। लेकिन, कुल मिलाकर, अधिकांश सर्वेक्षणों और अध्ययनों से संकेत मिलता है कि गर्भवती होने के लिए उपयुक्त आयु 20 से 35 के बीच की है। हालांकि, बच्चा पैदा करने की उम्र की सर्वोत्तम अवधि, एक बच्चे को पालने की सर्वोत्तम उम्र से भिन्न होती है। बच्चे को पालने की आयु 30 की उम्र के मध्यांतर में सबसे अच्छी मानी जाती है।

क्या गर्भधारण के लिए उम्र मायने रखता है?
20-35 की आयु गर्भधारण करने के लिए सही उम्र क्यों मानी जाती है, इसका कारण यह है कि इस आयु वर्ग की महिलाएं गर्भावस्था के लिए शारीरिक रूप से बेहतर तैयार होती हैं। वे आसानी से गर्भधारण कर पाती हैं और उनको गर्भावस्था की जटिलताएं, जैसे प्री–एक्लेमप्सिया, अस्थानिक गर्भावस्था और मृत बच्चा होने की संभावनाएं कम होती हैं। यह वो अवधि भी है जब महिलाओं में डिंब अधिक स्वस्थ होते हैं। जननक्षम अवधि होने के कारण यह कई बच्चों की इच्छा रखने वालों के लिए पूर्णतः उपयुक्त समय है क्योंकि दो बच्चों में अंतर रखने के लिए उनके पास पर्याप्त समय होता है।

विभिन्न आयु में गर्भावस्था
जबकि कुछ लोगों के लिए, 20-25 वर्ष की आयु संतानोत्पत्ति के लिए उपयुक्त हो सकती है, अन्य लोग संभवतः 30 वर्ष की आयु से पहले संतानोत्पत्ति के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। विभिन्न उम्र में गर्भावस्था के फायदे और नुकसान कुछ इस प्रकारहैं:

1. 20-25 वर्ष की आयु के दौरान गर्भावस्था
Image SEO Friendly
इस उम्र में महिलाओं की अपनी प्रजनन क्षमता सबसे अधिक होती हैं और इस समय ही गर्भधारण करने का सबसे अच्छा मौका होता है। जीवन के इस चरण में, आपके शरीर में अधिक संख्या में उच्च गुणवत्ता–युक्त डिंब मौजूद रहते हैं और अपेक्षाकृत गर्भावस्था में कम खतरा होता है व एक स्वस्थ बच्चे के जन्म की संभावना सबसे अधिक होती है।

  • इस चरण में आपको कोई स्थायी चिकित्सीय समस्या होने की संभावना कम होती है और आपके पास गर्भावस्था को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा होती है। इस समय गर्भपात की संभावना भी न्यूनतम होती है और बच्चे भी प्रायः गुणसूत्र–संबंधी समस्याओं के शिकार नहीं होते हैं।
  • आपके लिए इस उम्र में अपने शरीर की गर्भावस्था पूर्व स्थिति को तेज़ी से पुनः प्राप्त करना सरल होता है क्योंकि आपकी कमर को उपयुक्त आकार में रखने वाले ऊतकों में उम्र या वज़न बढ़ने के कारण खिंचाव नहीं आता है।
  • हालांकि इसका विचार करें कि यह वो समय भी होता है जब आप भावनात्मक रूप से गर्भवस्था की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं।

2. 26-34 वर्ष की आयु के दौरान गर्भावस्था
Image SEO Friendly

  • 26 से 29 की उम्र में गर्भावस्था विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए एक अच्छा समय माना जाता है जिनके पास पर्याप्त पोषण और अच्छे स्वास्थ्य के साथ एक स्वस्थ जीवनशैली होती है। इस समय के दौरान, गर्भावस्था की कठिनाइयों का सामना करने के लिए आप शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहेंगी।
  • 30 के दशक का प्रारंभिक समय कामकाजी महिलाओं के बीच गर्भावस्था के लिए पसंदीदा समय के रूप में माना जाता है। वास्तव में, यह देखा गया है कि जिन महिलाओं ने किशोरावस्था में बच्चे को जन्म दिया है, उनको 30 के दशक की आयु में शिशु को जन्म देने वाली महिलाओं की अपेक्षा बाद में अधिक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हुई हैं।
  • इसका अत्यधिक खयाल रखें कि 30 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही हर महीने गर्भावस्था की संभावना 20% के आस–पास रहने के साथ ही प्रजनन क्षमता में गिरावट आती है और 30 से 34 वर्ष की आयु में महिलाएं शल्यक्रियात्मक प्रसव दर के मुकाबले 20 के दशक की आयु वाली महिलाओं से दोगुनी होती हैं।
  • गर्भपात का दर 15% है जबकि 35 वर्ष की आयु तक डाउन सिंड्रोम के खतरे में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं हुआ है।
  • कई दंपति के लिए, यह एक ऐसा समय होता है जब उनके संबंध सर्वाधिक स्थिर होते हैं जो माता–पिता बनने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करता है।

3. 35-40 वर्ष की आयु के दौरान गर्भावस्था
Image SEO Friendly
जब आप 40 वर्ष की आयु की ओर बढ़ती हैं तो आप का प्रजनन स्तर कम होता जाता है और गर्भधारण करना अत्यधिक कठिन हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप और गर्भकालीन मधुमेह जैसे रोग होने की संभावना भी अधिक होती है।
  • गर्भपात का खतरा चार गर्भधारण में से एक का होता है जिसके साथ गुणसूत्र–संबंधी असामान्यताओं का खतरा भी माँ की आयु के साथ बढ़ता है।
  • यदि माँ की उम्र ज़्यादा है तो जुड़वां बच्चों के गर्भधारण की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ हॉर्मोनल बदलावों के परिणाम–स्वरूप डिंबोत्सर्ग के दौरान कई डिंब निकल सकते हैं।
4. 40 वर्ष से ज़्यादा की आयु के दौरान गर्भावस्था
Image SEO Friendly

40 और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के गर्भवती होने की संख्या कुछ दशक पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। हालांकि, गर्भवती होने की संभावना 40 के बाद हर महीने 5 प्रतिशत तक कम हो जाती है।
  • आंकड़े बताते हैं कि 40 की आयु से ज़्यादा की महिलाओं में से एक तिहाई महिलाएं बांझपन का सामना करती हैं।
  • उनमें गर्भावधि मधुमेह होना या मधुमेह पहले से मौजूद होने की संभावना भी छह गुना अधिक बढ़ जाती है।
  • यदि आप 40 वर्ष की आयु से ज़्यादा की उम्र में गर्भवती हैं तो अतिरिक्त परिक्षण और गर्भावस्था में नज़दीकी से निगरानी रखने की आवश्यकता हो सकती है।
  • इसका सकारात्मक पहलू यह है कि आप इस उम्र में आर्थिक रूप से सुरक्षित और समय प्रबंधन में अनुभवी होने की संभावना रखती हैं। चाहे आप एक उच्च स्तर व्यावसायिक महिला हों, तो भी आप एक ऐसे स्तर पर भी हो सकती हैं जहाँ आप अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए कुछ समय की छुट्टी ले सकती हैं या अपने काम की समय–सारणी में परिवर्तन का चयन भी कर सकती हैं।
  • गर्भवती होने से पहले, गर्भावस्था के दौरान अच्छा स्वास्थ्य होना अधिक उम्र से ज़्यादा महत्वपूर्ण है। एक संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और प्रसव के पूर्व उचित देखभाल से आप गर्भावस्था को सरल बना सकती हैं और स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं, भले ही आपकी उम्र कितनी भी हो।


पुरुष की आयु
  • एक दंपति के बच्चे की योजना में पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी अत्यधिक महत्वपूर्ण कारक है। 41 और 45 की उम्र के बीच एक पुरुष की प्रजनन क्षमता हर साल सात प्रतिशत तक कम हो जाती है और उसके बाद प्रजनन क्षमता कम होने की गति बढ़ जाती है। यदि पिता की आयु 45 वर्ष से अधिक है तो माँ की आयु चाहे कुछ भी हो, गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। अधिक आयु वाले पुरुषों से जन्मे बच्चे में स्वलीनता, मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं और सीखने की कठिनाइयाँ होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
  • अध्ययनों से संकेत मिलता है कि जहाँ एक बच्चा के जन्म के लिए 25 से कम उम्र के पुरुष को लगभग चार से पाँच महीने लगते हैं, वहीं 40 से अधिक उम्र के पुरुष को दो साल तक का समय लग सकता है भले ही महिला की उम्र 25 वर्ष से कम हो।
  • वीर्य की मात्रा और शुक्राणु की गतिशीलता पुरुषों की उम्र बढ़ने के साथ कम होती जाती है।
  • टेस्टोस्टेरोन का स्तर 40 वर्ष की आयु के बाद गिरने लगता है, इसका मतलब है, मंद कामेच्छा जो यौन–क्रिया को मुश्किल बना सकती है।
  • पुरुष प्रजनन क्षमता बीमारियों से प्रभावित हो सकती है और आयु बढ़ने के साथ बीमारियों के उभरने की संभावना अधिक हो जाती है। कुछ दवाएं, जैसे स्टेरॉयड, अवसाद–रोधी, कवक–रोधी दवाएं और मूत्रवर्धक दवाएं भी एक पुरुष की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।
यह असंभव नहीं है कि अधिक उम्र के पुरुष, एक बच्चे का पिता बन सकते हैं। लेकिन वास्तविक रूप से, महिलाओं की तरह पुरुषों में भी प्रजनन क्षमता उम्र के साथ कम हो जाती है जो प्राकृतिक गर्भाधान को और अधिक कठिन बना देता है।

आपके जीवन में किसी विशेष चरण में आपके गर्भवती होने या बच्चे को जन्म देने के कारण भिन्न हो सकते हैं। लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आपने जो भी चयन किया है, आप उसके साथ प्रसन्न रहें और बच्चों को पालने–पोसने की खुशियों व चुनौतियों को साथ–साथ स्वीकार करेंरें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"