गोण्डा। जनपद के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में पति के साथ बाइक से बाजार जा रही महिला के गोद से छिटक कर सड़क पर गिरी दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई। अचानक हुए इस घटना से मां बदहवास हो गई। रो-रोकर वह बेहाल हो गई। थाना कटरा बाजार के नकहा गांव निवासी हनुमान अपनी पत्नी और डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर कटरा बाजार में किसी काम से जा रहे थे। कटरा-चौरी मार्ग पर संमदरियन पुरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी की गोद से डेढ़ महीने की दुधमुही बच्ची छूट कर गिर गई। बीच सड़क पर गिरने से बच्ची को काफी चोट आई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रभारी अधीक्षक डा. अमित कुमार ने बताया कि बच्ची के सिर में काफी चोट लगने से वह कोमा में चली गई। मस्तिष्क में अधिक रक्तस्राव होने से बच्ची की मृत्यु हो गई।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।