सुरमई अंखियों में नन्हा-मुन्ना एक सपना दे जा रे-2
निंदिया के उड़ते पाखी रे, अंखियों में आ जा साथी रे…
सच्चा कोई सपना दे जा
मुझको कोई अपना दे जा
अनजाना-सा मगर कुछ पहचाना-सा
हल्का-फुल्का शबनमी
रेशम से भी रेशमी
सुरमई…
रात के रथ पर जाने वाले
नींद का रस बरसाने वाले
इतना कर दे कि मेरी आंखें भर दे
आंखों में बसता रहे, सपना ये हंसता रहे
सुरमई…
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

