मैं गाऊं तुम सो जाओ
सुख सपनों में खो जाओ
माना आज की रात है लंबी
माना दिन था भारी
पर जग बदला
बदलेगी एक दिन तकदीर हमारी
उस दिन के ख्वाब सजाओ
मैं गाऊं तुम सो जाओ…
कल तुम जब आंखें खोलोगे
जब होगा उजियारा
खुशियों का संदेशा लेकर
आएगा सवेरा प्यारा
मत आस के दीप बुझाओ
मैं गाऊं तुम सो जाओ…
जी करता है जीते जी
मैं यूं ही गाता जाऊं
गर्दिश में थके हारों का
माथा सहलाता जाऊं
फिर इक दिन तुम दोहराओ
सुख सपनों में खो जाओ
मैं गाऊं तुम सो जाओ…
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

