चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आंखों का तारा है तू-3
जीती हूं मैं बस तुझे देखकर
इस टूटे दिल का सहारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
तू खेले खेल कई, मेरा खिलौना है तू-2
जिससे बंधी हर आशा मेरी
मेरा वो सपना सलोना है तू
नन्हा-सा है कितना सुंदर है तू
छोटा-सा है कितना प्यारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
पूर्वाई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े-2
राम करे कभी होके बड़ा
तू बनके बादल गगन में उड़े
जो भी तुझे देखे वो ये कहे
किस मां का ऐसा दुलारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू…
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

