सुन-सुन नन्हें लोरी की धुन
हो जा मीठे सपनों में गुम…2
तू मेरा सूरज है, तू मेरा चंदा है
तू मेरी आंखों का तारा है सुन…
सुन-सुन नन्हें लोरी की धुन
हो जा मीठे सपनों में गुम
मेरे लाड़ले तुझको ओढ़ाऊं आंचल
आ थपकियों से सुलाऊं तुझे…
मैं तारों की नगरी से निंदिया बुलाऊं
अंखियों में तेरी छुपाऊ उसे…
निंदिया क्या तेरे लिए तारे लाऊं मैं
मां का तू नन्हा दुलारा है सुन
सुन-सुन नन्हें लोरी की धुन
हो जा मीठे सपनों में गुम
सुनों ऐ हवाओं न तुम शोर करना
टूटे न नन्हें की निंदिया कहीं..
बड़े भाग से है मिली ऐसी रातें
मैं गाती रहूंगी लोरी यूं ही
सोते हुए निंदिया
तुझको हंसाती है
ऐसे ही मीठे सपनों को चुन
सुन-सुन नन्हें लोरी की धुन
हो जा मीठे सपनों में गुम…2
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

