दो नैना और एक कहानी-2
थोड़ा-सा बादल थोड़ा-सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी
थोड़ा-सा बादल थोड़ा-सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी
छोटी-सी दो झीलों में वो
बहती रहती है
ओ छोटी-सी दो झीलों में वो
बहती रहती है
कोई सुने या ना सुने
कहती रहती है
कुछ लिख के और कुछ ज़ुबानी
हो थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी
थोड़ी-सी है जानी हुई
थोड़ी-सी नई
ओ थोड़ी-सी है जानी हुई
थोड़ी-सी नई
जहां रुके आंसू वहीं
पूरी हो गई
है तो नई फिर भी है पुरानी
हो थोड़ा-सा बादल थोड़ा-सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी
एक खत्म हो तो दूसरी
रात आ जाती है
ओ एक खत्म हो तो दूसरी
रात आ जाती है
होठों पे फिर भूली हुई
बात आ जाती है
दो नैनों की है ये कहानी
हो थोड़ा-सा बादल थोड़ा-सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

