तू ही मेरे नैनों का तारा
तू ही मेरे जीने का सहारा
प्रभु ने दिया है जो मुझको
तू है वरदान वो प्यारा
मांगू दुआएं, ले लूं बलाएं
तुझपर आंच ना आए
पहुंचा ना कोई अब तक जहां पर
तू ऐसी मंज़िल है पाए
नहीं आकाश में होगा
एक भी तुझसा सितारा
तू ही मेरे नैनों का तारा
तू ही मेरे जीने का सहारा
प्रभु ने दिया है जो मुझको
तू है वरदान वो प्यारा
आ तुझको मैं झूला झुलाऊं
छोड़ ये खेल-खिलौना
आ जाएगी निंदिया रानी
लेके वो सपना सलोना
बादलों शोर ना करना
सोया है मुन्ना हमारा
तू ही मेरे नैनों का तारा…
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

