अंखियों में छोटे-छोटे सपने सजायके
बहियों में निंदिया के पंख लगायके
चंदा में झूले मेरी बिटिया रानी
चांदनी रे झूम, हो चांदनी रे झूम
यही तो कली है प्यारी मेरी सारी बगिया में-2
मैंने यही मोती पाया जीवन नदिया में
ममता लुटाऊं ऐसी मच जाए धूम
चांदनी रे झूम, हो चांदनी रे झूम
अंखियों में छोटे-छोटे सपने सजायके…
क्या-क्या मैंने तेरे लिए भेस बनाया है
हो क्या-क्या मैंने तेरे लिए भेस बनाया है
क्या नहीं बीती फिर भी तुझे बहलाया है
तेरे लिए मैं रहा गली-गली घूम
चांदनी रे झूम, हो चांदनी रे झूम
अखियों में छोटे छोटे सपने सजायके…
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

