गोण्डा। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीगंज पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मंगलवार को थाना प्रभारी तेजनरायन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुन्दुरखी पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सत्यप्रकाश पुत्र बृजलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम करौदी थाना मनकापुर जिला गोंडा, मु0अ0सं0 153/26 धारा 69/352 बीएनएस थाना मोतीगंज से संबंधित था। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह शामिल रहे।

