गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बुर्का पहनाकर डांस कराने के वायरल वीडियो के मामले मे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,बिना मान्यता संचालित स्कूल सील



गोण्डा।  बभनजोत विकासखंड के औसनी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम  एकेडमी स्कूल में 15 अगस्त को हिंदू छात्राओं को बुर्का पहनाकर डांस कराने के मामले के बाद सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जांच में विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाए जाने पर दोपहर करीब 2 बजे स्कूल को सील कर दिया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित कुमार सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रियाज अहमद ने सोमवार को विद्यालय पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि विद्यालय कक्षा आठ तक की मान्यता के बिना संचालित किया जा रहा था।



बताया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने करीब एक सप्ताह पहले ही विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद विद्यालय का संचालन जारी था। बिना मान्यता संचालन पाए जाने पर बीईओ ने तत्काल प्रभाव से प्रबंधक कार्यालय, प्रधानाचार्य कार्यालय और मुख्य गेट पर ताला लगाकर विद्यालय को सील कर दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद ने कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह को भेज दी है। मामले में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

”go"