गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोंडा-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत, दूसरा घायल



गोण्डा-कर्नलगंज। जिले में सड़क सुरक्षा के तमाम दावों के बीच गोंडा-लखनऊ हाईवे एक बार फिर खूनी साबित हुआ। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौरी चौराहे के पास शनिवार-रविवार की बीती देर रात हुए भीषण हादसे में 16 वर्षीय छात्र अब्दुल रहमान की मौत हो गई। जबकि उसका साथी 17 वर्षीय अब्दुल रहीम गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के मुताबिक रगड़गंज निवासी अब्दुल रहमान और अब्दुल रहीम अपनी स्कूटी से कर्नलगंज से घर वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे चौरी चौराहे के पास हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को स्कूटी सवार नहीं देख सके और उसमें पीछे से घुस गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग चरनजीत सिंह व अन्य मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज, गोंडा भेजवाया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने अब्दुल रहमान को मृत घोषित कर दिया। अब्दुल रहीम के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और रात में ट्रैक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टर न होने के कारण हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

घर में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही रगड़गंज में कोहराम मच गया। अब्दुल रहमान कक्षा 11 का छात्र था और परिवार का सबसे छोटा बेटा था। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाईवे पर रात में खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई हो और जगह-जगह रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं।

”go"