गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा जीआरपी थाना गोण्डा पर तैनात आरक्षी को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर किया गया उत्साहवर्धन

         


गोण्डा। जीआरपी थाना गोण्डा पर तैनात आरक्षी योगेन्द्र सिंह पीएनओ 162015544 द्वारा दिनांक 7.08.2026 को एक महिला यात्री के जीवन की रक्षा की गई थी। महिला यात्री ट्रेन नं0- 15567 (अमृत भारत एक्स0) से रेलवे स्टेशन मोतिहारी से आनन्दविहार तक अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही थी। ट्रेन रेलवे स्टेशन गोण्डा में रुकने पर उक्त महिला कुछ सामान लेने हेतु ट्रेन से नीचे उतरी थी सामान लेने के दौरान ही ट्रेन स्टेशन से चलने लगी तभी महिला द्वारा जल्दबाजी करते हुए ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया गया जिससे महिला यात्री का संतुलन बिगड़ा और वह असंतुलित होते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसे प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरक्षी योगेन्द्र सिंह द्वारा तत्परता व अदम्य साहस दिखाते हुए उसके जीवन की रक्षा की गई थी। पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रसंशा भी की गई थी। आरक्षी योगेन्द्र सिंह द्वारा किये गए इस मानवीय/सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी0 द्वारा दिनांक 14.8.2026 को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

”go"