गोण्डा। जनपद के थाना धानेपुर निवासी 35 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा की घर के सामने हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, एक अगस्त को राकेश विश्वकर्मा अपने घर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राकेश की मौत से उनकी मां, बड़ी मां और छोटे भाई राजेश समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। छोटे भाई राजेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

