गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नौकरी दिलाने के नाम पर धन वसूली का आरोप, जांच की मांग



गोण्डा। तहसील करनैलगंज में बुधवार को उपजिलाधिकारी को दिए गए एक प्रार्थना पत्र में भारतीय मजदूर संघ के मंत्री प्रदीप राय के विरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर धन वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की गई है।

        प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा है कि मैजापुर चीनी मिल में स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कई बेरोजगार युवाओं से धनराशि ली गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित रूप से प्राप्त धन से अपने व रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गई हैं, जिनकी जांच कराई जानी चाहिए।

शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में थाना कटरा बाजार में वर्ष 2018 में दर्ज एक मुकदमे का भी उल्लेख किया है। साथ ही राजेश कुमार मिश्रा, बालकराम और संदीप सिंह समेत कई लोगों से अलग-अलग रकम लेकर नौकरी दिलाने का झांसा देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि ऐसे मामलों की संख्या अधिक हो सकती है।

प्रार्थना पत्र में पूरे प्रकरण की एसआईटी से जांच कराने, कथित आय से अधिक संपत्तियों की जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल यह सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले में प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर प्रदीप राय का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। वहीं एसडीएम नेहा मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच के लिए थाना कटरा बाजार पुलिस को निर्देश दिया गया है।

”go"