गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मगरमच्छ ने किसान की ली जान ग्रामीणों में आक्रोश

 


गोण्डा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा निवासी केशवराम (55) पुत्र बंगी की मगरमच्छ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

      जानकारी के अनुसार, केशवराम शनिवार को भैंस चराने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उन्हें प्यास लगी तो वह नदी का पानी पीने के लिए किनारे झुके। तभी नदी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें पानी में खींच लिया। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

      ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में मौजूद यह आदमखोर मगरमच्छ अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इसी वर्ष मगरमच्छ के हमले में यह दूसरी मौत है, जबकि कुछ समय पहले एक अन्य व्यक्ति पर हुए हमले में ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई थी।

लगातार हो रही घटनाओं से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भारी भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से आदमखोर मगरमच्छ को तत्काल पकड़ने तथा नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

”go"