गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गांवों में विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

 


करनैलगंज-गोण्डा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों पर ग्राम सभाओं में शिविर लगाकर पात्र लोगों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

        उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के चिन्हित लाभार्थियों के अलावा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी शामिल किया गया है। अभियान के दौरान मृत अथवा स्थायी रूप से बाहर रह रहे लाभार्थियों का सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट जनपद स्तर पर भेजी जाएगी। इसके लिए परिवार रजिस्टर की नकल और मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति उपलब्ध करानी होगी।

        स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी का नाम सरकार की पात्रता सूची में होना अनिवार्य है। भूमिहीन मजदूर, आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण एवं शहरी श्रमिक परिवार भी योजना के दायरे में आते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा परिवार पहचान पत्र तथा मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक होगा। पात्रता की जानकारी आयुष्मान ऐप, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के पोर्टल, जन सेवा केंद्र या सूचीबद्ध अस्पतालों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

”go"